फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   leopard attacked six people, killing one and injuring five. The leopard was also killed.

Himachal: गांव में घुसा तेंदुआ, एक युवक को मार डाला; छह को लहूलुहान किया, क्षेत्र में दहशत

Wed, 24 Dec 2025 11:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी।
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Dec 2025 11:30 AM IST
सार

 आदमखोर तेंदुए ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है जबकि पांच अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

विज्ञापन
leopard attacked six people, killing one and injuring five. The leopard was also killed.
बल्ह में आदमखोर तेंदुए ने छह लोगों पर किया हमला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़याल में बुधवार सुबह तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया है। घाटी के भड़याल, मलवाणा व चंडयाल गांव में सुबह करीब 6:00 बजे तेंदुए के हमले से लोगों में दहशत फैल गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर तेंदुए को पकड़ने के लिए एकत्र हो गए। 

विज्ञापन


Trending Videos

मलवाणा गांव में युवक को माैत के घाट उतारा
तेंदुए ने सबसे पहला हमला चंडयाल पंचायत के चोई रा नाल में शौच के लिए गए एक प्रवासी मजदूर पर किया। तेंदुए ने उसके मुंह पर झपटा मारा, मजदूर के चिल्लाने पर तेंदुआ वहां से भाग कर भड़याल पंचायत के मलवाणा गांव में घुस गया। प्रवासी मजदूर साहिब सिंह निवासी बिहार ने तुरंत उप प्रधान रवि सिंह चंदेल को घटना की सूचना दी  और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। रवि सिंह चंदेल ने बताया कि उन्होंने वन विभाग के डिप्टी रेंजर को मामले की सूचना दी। तेंदुए ने मलवाना गांव में अपना अगला शिकार बलवीर (40) पुत्र थूनागु राम निवासी भयूली को बनाया। बलवीर अपने जीजा पिंकू के घर दो माह से रह रहा था तथा सुबह शौच के लिए घर से निकला था। घर के पास तेंदुए ने घात लगाकर उसे गले से दबोच कर वहीं मार डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों पर भी किया हमला
 इसके बाद तेंदुए ने गोशाला जा रहे दीनानाथ व उसकी पत्नी रेखा देवी पर हमला कर दिया। पति-पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके बेटे ने तेंदुए पर पत्थरों से हमला कर दिया जिससे तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ। दोनों को घायल करने के बाद तेंदुए ने घर के बाहर काम कर रही चंपा देवी पत्नी मनोज कुमार पर हमला कर दिया। चंपा देवी के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर जा रहे बुजुर्ग डागू राम ने तेंदुए के सिर पर डंडे से वार कर उसे छुड़ाया। इसके बाद तेंदुए ने रोहित पुत्र सिद्धू राम पर हमला किया, जिसने भाग कर अपनी जान बचाई। टांगों पर हमले से रोहित जख्मी हो गया। इसके बाद 9:00 बजे के करीब तेंदुआ छांगु राम के घर में घुसा।
 

विज्ञापन

आक्रोशित भीड़ ने घर के अंदर घुसकर तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला
 गनीमत यह रही की परिजन व बच्चे रसोई घर में खाना खा रहे थे और तेंदुआ कमरे के अंदर घुस चुका था। जैसे ही ग्रामीणों के चिल्लाने की आवाज परिजनों ने सुनी वह सभी सुरक्षित जगह की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने घर को चारों ओर से घेर लिया। भड़याल पंचायत के उपप्रधान हेमराज ने बताया कि उन्हें सुबह 7:00 बजे घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत वन विभाग व पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। सूचना मिलने पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो उनके पास तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई भी इंतजाम नहीं था जिस पर ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया तथा आक्रोशित भीड़ ने घर के अंदर घुसकर तेंदुए को पीट-पीटकर वहीं ढेर कर दिया। वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर डीएसपी मंडी दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का पूरा जायजा लिया। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed