फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Led bulb distribution company energy efficiency limited closing the scheme on 31 march in himachal.

जल्दी कीजिए, इस तारीख से बंद हो रही है एलईडी बल्ब योजना

Mon, 04 Jan 2016 06:30 PM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
 Led bulb distribution company energy efficiency limited closing the scheme on 31 march in himachal.

सस्ती दरों में एलईडी बल्ब देने की केंद्र सरकार की योजना 31 मार्च से बंद हो जाएगी। बल्ब वितरण करने वाली कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड ने 38 लाख से ज्यादा एलईडी वितरण के बाद अब खरीदने वालों की संख्या में कमी आने के बाद यह निर्णय लिया है। डोमेस्टिक एफीशिएंट लाइटिंग प्रोग्राम (डीईएलपी) में 4 लाख 73 हजार से ज्यादा घरों में लोगों ने एलईडी बल्ब लगाए हैं।

विज्ञापन


योजना में प्रदेश के घरेलू उपभोक्ता अग्रिम भुगतान देकर एक बिजली बिल पर 10 एलईडी बल्ब खरीद सकते हैं। एक एलईडी बल्ब 100 रुपये में मिलेगा। बाजार में एक एलईडी बल्ब की कीमत 350 रुपये है। कंपनी के मुताबिक एक एलईडी बल्ब से उपभोक्ता को हर साल 160 रुपये से 400 रुपये बिजली की बचत में मदद मिलती है। एलईडी बल्ब 25 हजार घंटों तक रोशनी दे सकता है।
विज्ञापन

पांच महीने में 38 लाख एलईडी वितरण करने का किया दावा

 Led bulb distribution company energy efficiency limited closing the scheme on 31 march in himachal.

बल्ब खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को अपने नवीनतम बिजली बिल की कॉपी के साथ एक पहचान पत्र लाना होगा। प्रदेश में स्थापित वितरण केंद्रों पर एलईडी बल्ब उपलब्ध हैं। प्रदेश में यह योजना 7 अगस्त 2015 को शुरू हुई थी। 5 महीने में कुल 38 लाख एलईडी बल्बों की बिक्री होने का कंपनी ने दावा किया है। ईईएसएल के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय भागरा ने कहा कि एलईडी बल्ब को अपनाने के प्रति हिमाचल प्रदेश का रवैया काफी उत्साहजनक रहा है।

ईईएसएल बाजार भाव से 75 फीसदी कम कीमत पर एलईडी बल्ब बेच रहा है। ईईएसएल एलईडी बल्बों को 3 साल तक कोई भी तकनीकी खराबी होने पर मुफ्त में बदलता है। राज्य के किसी भी वितरण केंद्र या रिटेल स्टोर से खराब एलईडी बल्ब को बदला जा सकता है। एलईडी बल्ब वितरण की योजना खत्म होने पर खराब बल्ब को बदलने के स्थानों की जानकारी जल्द दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed