फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leader of Opposition Mukesh Agnihotri statement over bjp govt in shimla

Mukesh Agnihotri Statement: 20 दिन बाद सरकारी बैसाखियां हटते ही उखड़ जाएंगे भाजपा के तंबू

Mon, 19 Sep 2022 07:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Sep 2022 07:27 PM IST
सार

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में सोमवार को प्रेस वार्ता में मुकेश ने कहा कि भाजपा का हल्ला किसी काम नहीं आने वाला। मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि श्राद्ध चल रहे हैं। 

विज्ञापन
Leader of Opposition Mukesh Agnihotri statement over bjp govt in shimla
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में 20 दिन बाद सरकारी बैसाखियां हटते ही भाजपा के तंबू उखड़ जाएंगे। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में सोमवार को प्रेस वार्ता में मुकेश ने कहा कि भाजपा का हल्ला किसी काम नहीं आने वाला। मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि श्राद्ध चल रहे हैं। कांग्रेस वाले अपनी कुंडली दिखाएं। मुख्यमंत्री खुद अपनी कुंडली दिखाएं, उनके योग बदल रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कांग्रेस के साथ खुलकर चलने की अपील की। कहा कि सरकार अगर अधिक दबाव बना रही है तो कुछ दिन के लिए छुट्टी पर चले जाएं। कहा कि जल्द कांग्रेस की स्थिर सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। कांग्रेस को मुख्यमंत्री के परामर्श की जरूरत नहीं है। आचार संहिता लगते ही भाजपा का तंबू उखड़ जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अब तंबू चाहे वाटरप्रूूफ लगा लें या 50 लाख रुपये के। ये अब नहीं बचेंगे। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह को लेकर मुख्यमंत्री सम्मान से बात करें। उनके खिलाफ बोलने से पहले जरूर सोचें। जयराम जब सत्ता से हटेंगे, तब तक 85 हजार करोड़ का प्रदेश पर कर्ज होगा। 40 से 45 हजार करोड़ कर्ज जयराम के नाम रहेगा। उन्होंने जयराम ठाकुर को नाकाम मुख्यमंत्री कहते हुए भ्रष्ट मंत्रियों और वाइस चेयरमैनों से घिरा हुआ होने का आरोप लगाया। कहा कि प्रधानमंत्री मंडी में युवा संकल्प रैली करने आ रहे हैं। युवाओं को उनसे रोजगार के बारे में पूछना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर कहा कि रामलाल पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी फोरम पर उनकी बात रखी गई है। उसे हल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed