फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leader of Opposition Mukesh Agnihotri sat on a dharna in the himachal assembly premises

विधानसभा परिसर में इस वजह से धरने पर बैठ गए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री

Mon, 09 Dec 2019 07:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Dec 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Leader of Opposition Mukesh Agnihotri sat on a dharna in the himachal assembly premises
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा परिसर में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री धरने पर बैठ गए। शीत सत्र शुरू होने से 15 मिनट पहले मुकेश अग्निहोत्री गेट नंबर एक से विस में प्रवेश कर रहे थे कि पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक दी। मुकेश के विरोध करने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य एकत्र हो गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं गेट नंबर एक पर पहुंचे और उन्हें मनाकर अपने साथ विधानसभा के भीतर ले गए। करीब 15 मिनट तक नेता प्रतिपक्ष और पुलिस के बीच बहस होती रही।
विज्ञापन


यह घटना करीब डेढ़ बजे की है। मुकेश ने पुलिस से गेट नंबर एक से भीतर जाने की बात कही। मौके पर तैनात पुलिस ने रोक दिया और कहा कि इस गेट से सिर्फ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के जाने की व्यवस्था है। इस पर नेता प्रतिपक्ष नाराज हो गए। उन्होंने गेट के सामने गाड़ी टेढ़ी लगा दी। करीब 15 मिनट तक जाम लगने के बाद मुख्यमंत्री को आना पड़ा।
विज्ञापन


मुकेश के धरने पर बैठने के बाद नए आदेश जारी
ने
ता प्रतिपक्ष के धरने पर बैठने के बाद विस अध्यक्ष ने सत्र शुरू होने से पहले निर्देश जारी किए कि गेट नंबर एक से अब विधायक विधानसभा में प्रवेश करेंगे।एसएसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि शीतकालीन सत्र से पहले विधानसभा सचिव के साथ पुलिस विभाग की बैठक हुई थी। इसमें गेट नंबर- 1 से सिर्फ राज्यपाल, सीएम, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को ही प्रवेश की अनुमति थी। अब नए आदेश पारित किए गए हैं। अब विधानसभा के सभी सदस्य गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed