फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leader of Opposition Jairam Thakur met the Governor, said - Health services in the state have collapsed.

हिमाचल: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर राज्यपाल से मिले, बोले- प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

Mon, 06 Nov 2023 08:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Nov 2023 08:57 PM IST
सार

सोमवार शाम को राजभवन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें राज्य की वर्तमान स्थितियों से अवगत करवाया। इस दौरान राज्यपाल से विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Leader of Opposition Jairam Thakur met the Governor, said - Health services in the state have collapsed.
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। सोमवार शाम को राजभवन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें राज्य की वर्तमान स्थितियों से अवगत करवाया। इस दौरान राज्यपाल से विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जयराम ने कहा है कि हिमकेयर के तहत इलाज के लिए एंपैनल्ड अस्पतालों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। हिमकेयर के तहत चिकित्सकीय सामान उपलब्ध करवाने वाली कंपनियों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस कारण कंपनियों ने चिकित्सकीय सामान की आपूर्ति रोक दी है। इससे लोगों के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन


कोरोनाकाल में प्रदेश में निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए पूर्व सरकार की ओर से स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट भी सरकार की लापरवाही के कारण बंद पड़े हैं। प्रदेश में अन्य सुविधाओं की तरह स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। सरकार की तरफ से कोई सुध लेने वाला नहीं है। परेशान हालत में लोग अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। कहीं जांच नहीं हो पा रही है तो कहीं इलाज के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा है कि राज्य सरकार की इसी लापरवाही की वजह से कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में चल रही डायलिसिस सेवाएं सेवा प्रदाता संस्था ने रोक दीं, जिससे मरीजों की जान पर बन आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed