फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leader of Opposition Jairam Thakur launched a verbal attack on the state Congress government

HP Politics: जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- दो साल के जश्न मनाने में 25 करोड़ फूंक दिए

Thu, 12 Dec 2024 02:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Dec 2024 02:04 PM IST
सार

गुरुवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ने कहा कि  हिमाचल के इतिहास में ऐसी परिस्थिति शायद पहली बार है कि सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल बीतने पर एक भी उपलब्धि नहीं है।

विज्ञापन
Leader of Opposition Jairam Thakur launched a verbal attack on the state Congress government
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की पत्रकार वार्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो साल के जश्न को लेकर निशाना साधा। गुरुवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ने कहा कि  हिमाचल के इतिहास में ऐसी परिस्थिति शायद पहली बार है कि सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल बीतने पर एक भी उपलब्धि नहीं है। लेकिन उसके बावजूद भी जश्न मनाया जा रहा है। एक तरफ हिमाचल घोर आर्थिक संकट के दाैर से गुजर रहा है, जिसका मुख्यमंत्री बार-बार जिक्र करते हैं। जब उपलिब्धयों के नाम पर कुछ नहीं, बावजूद इसके करीब 25 करोड़ रुपये सरकार ने दो साल के जश्न मनाने में फूंक दिए। जश्न के लिए राहुल, प्रियंका, सोनिया गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे ने आने से मना कर दिया । इससे केंद्र के कांग्रेस पार्टी नेतृत्व ने साफ संदेश दिया कि हिमाचल में दो साल के कार्यकाल में सरकार चल पाई, इसके अलावा उपलब्धि के नाम पर जिक्र करने लायक कोई बात नहीं। इसलिए हाईकमान ने समारोह से किनारा किया।  पिछली बार भी प्रियंका गांधी शिमला में थीं, पर नहीं आईं। न तब आए और न ही अब आए।

विज्ञापन



आउटसोर्स कर्मियों को चार महीने से वेतन नहीं मिला: जयराम
विज्ञापन

जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय पर आरोप लगे। हम जवाब मांग कर रहे हैं कि मैसर्ज पटेल वाले मामले में कहना क्या है। घपला उसमें हुआ है कि मिट्टी के मलबे की मात्रा को बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार से पूछते हैं कि इस मामले पर क्या कहना है। भ्रष्टाचार का एक अन्य मामला शराब घोटाला है। छोटे यूनिट को बड़े में कन्वर्ट करने की क्या जरूरत पड़ी। राजस्व वृद्धि की जो बात की जा रही है, यह बढ़ोतरी तो उस वक्त भी हुई थी। इनके आंकड़े रोज बदलते रहते हैं। अगर वेबसाइट पर जाएंगे तो मामूली सी बढ़ोतरी हुई है। प्रभावशाली नेता कांग्रेस की सरकार में जिम्मेवारी संभाले हुए है। 
बद्दी-बरोटीवाला की एसपी किस वजह से छुट्टी पर चली गई है। क्या यह भ्रष्टाचार का विषय नहीं है कि खनन माफिया को रोकने की सजा मिली।

 राजीव शुक्ला स्पष्ट करें कि रावण किसे कह रहे: जयराम
 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल को इस बात को स्पष्ट करना चाहिए कि किसको रावण कह रहे हैं। अगर इस तरह की टिप्पणी देश के सम्मानीय प्रधानमंत्री पर कर रहे हैं तो इससे बड़ा दुर्भाग्य कोई नहीं हो सकता है। उनको इस आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी चाहिए। जयराम ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री में अगर नैतिकता है तो आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए। एचआरटीसी के पेंशनरों को पेंशन गुरुवार को डाली गई है। मुकेश को कल की डेट से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने इस्तीफा देने की बात की थी। मुकेश अग्निहोत्री को ऐसे दौरे पड़ते रहते हैं। जब विपक्ष में थे तो उनको इस तरह के दौरे पड़ते थे कि रात को भी वीडियो बनाने में जुट जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed