फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   last date for admission in himachal govt schools is 31 may , hpu shimla Extended date for online applications for PG course and mat

विद्यार्थियों को राहत: स्कूलों में 31 मई तक ले सकेंगे दाखिला, एचपीयू ने मेट और पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की तिथि

Tue, 17 May 2022 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 May 2022 06:30 PM IST
सार

विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। साथ ही एचपीयू ने भी पीजी प्रवेश परीक्षा व मेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई है। 

विज्ञापन
last date for admission in himachal govt schools is 31 may , hpu shimla Extended date for online applications for PG course and mat
दाखिला लेने की तिथि बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने की अंतिम तिथि को 31 मई तक बढ़ा दिया है। पहली से 12वीं कक्षा में 31 मई तक विद्यार्थी बिना लेट फीस दाखिला ले सकेंगे। इससे पूर्व एक से सात अप्रैल तक दाखिला लेने की अवधि निर्धारित की गई थी। पांच अप्रैल को नौवीं और 18 अप्रैल को 11वीं  कक्षा के नतीजे निकलने के बाद शिक्षा विभाग ने 25 अप्रैल तक तिथि फिर से बढ़ाई। इसके बाद सात मई तक तिथि बढ़ाई गई। अब दोबारा छात्रहित में दाखिला लेने के लिए तिथि को बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन


पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन तिथि
वहीं, हिमाचल प्रदेश विवि ने पीजी के प्रवेश परीक्षा आधारित डिग्री कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को फिर से बढ़ा दिया है। डीएस कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों में डीएस ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश परीक्षा आधारित डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को 19 मई तक एडमिशन पोर्टल खुला रहेगा।
विज्ञापन


एचपीयू मेट
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एचपीयू मेट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 25 मई तक बढ़ा दिया है। एमबीए की इस संयुक्त वहीं, प्रवेश परीक्षा के लिए इच्छुक छात्र 25 मई तक आवेदन कर सकेंगे। अब तक ऑनलाइन आवेदन फार्म भर चुके विद्यार्थियों को श्रेणी के अलावा फार्म में सुधार करने के लिए अलग से विवि समय देगा। हिमाचल प्रदेश विवि के स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. जय सिंह परमार ने कहा कि 26 से 28 मई तक  आवेदनकर्ता श्रेणी के अलावा अन्य भरी गई जानकारियों में सुधार कर सकेंगे। प्रो. परमार ने कहा कि एचपीयू मेट से संबंधित ताजा जानकारी के लिए विद्यार्थी विवि की आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें। उन्होंने कहा कि एचपीयू मेट से संबंधित किसी भी तरह की पूछताछ या जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष नंबर 0177-2833648, 0177-2831653,0177-2833652 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed