फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   laptop distribution in himachal govt schools no company apply for tender

लैपटॉप की खरीद टली, किसी कंपनी ने नहीं किया आवेदन

Sun, 28 Feb 2021 11:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Feb 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
laptop distribution in himachal govt schools no company apply for tender
लैपटॉप- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले 9700 मेधावियों के लिए लैपटॉप की खरीद फिर टल गई है। तीसरी बार शिक्षा निदेशालय की ओर से आमंत्रित टेंडर में किसी भी कंपनी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। अब एक सप्ताह के लिए टेंडर आमंत्रित करने की तारीख बढ़ा दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के मेधावियों के लिए लैपटॉप का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने जैम पोर्टल के माध्यम से टेंडर आमंत्रित किए हैं। इससे पहले दो बार किसी भी कंपनी के नहीं आने के चलते शिक्षा विभाग टेंडर प्रक्रिया रद्द कर चुका है। अब तीसरी बार शुरू हुई खरीद प्रक्रिया में भी कंपनियां  दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। बीते दिनों टेंडर जमा करवाने की आखरी तारीख थी।
विज्ञापन


इसमें किसी भी कंपनी ने आवेदन नहीं किया। अब निदेशालय ने एक सप्ताह तारीख बढ़ा दी है। स्कूलों में दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों सहित कॉलेजों के विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाने हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही शैक्षणिक सत्र 2018-19 के मेधावियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed