फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   laptop distribution between 25 to 30 May to himachal board toppers

उच्च शिक्षा निदेशालय: 20 हजार मेधावियों को 25 से 30 मई तक मिलेंगे लैपटॉप

Mon, 09 May 2022 11:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 May 2022 11:08 AM IST
सार

मेधावियों को पहली बार आधुनिक तकनीक वाले 41,550 रुपये की कीमत वाले लैपटॉप दिए जाएंगे। पूर्व की सरकारों के समय 10 से 12 हजार रुपये की कीमत के लैपटॉप दिए जाते रहे हैं। सरकार ने डैल कंपनी के आई थ्री प्रोसेसर वाले विंडो 10 लैपटॉप देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
laptop distribution between 25 to 30 May to himachal board toppers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब 20 हजार मेधावियों का बीते चार वर्षों से चला आ रहा इंतजार  खत्म होने वाला है। 25 से 30 मई तक मेधावियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। लैपटॉप वितरण के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से समय लेने को फाइल भेजी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी मंजूरी मिलते ही निदेशालय लैपटॉप आवंटन के कार्यक्रम की रूपरेखा को जारी कर देगा।

विज्ञापन


मेधावियों को पहली बार आधुनिक तकनीक वाले 41,550 रुपये की कीमत वाले लैपटॉप दिए जाएंगे। पूर्व की सरकारों के समय 10 से 12 हजार रुपये की कीमत के लैपटॉप दिए जाते रहे हैं। सरकार ने डैल कंपनी के आई थ्री प्रोसेसर वाले विंडो 10 लैपटॉप देने का फैसला लिया है। इसमें चार जीबी की रैम होगी, जिसे स्लॉट के माध्यम से 16 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकेगा। लैपटॉप की हार्ड डिस्क ड्राइव एक टेरा बाइट (टीबी) की होगी।
विज्ञापन


इन लैपटॉप में माइक्रो साफ्ट की विद्यार्थी योजना के तहत विंडो 10 इंस्टाल की गई है। 720 पिक्सल का वेब कैमरा और माइक्रोफोन भी लैपटॉप में शामिल किया गया है। मेधावियों को दिए जाने वाले लैपटॉप की स्क्रीन 14 इंच की होगी। इसमें यूएसबी के तीन पोर्ट दिए गए हैं। सीडी ड्राइव इसमें नहीं दी गई है। 1.63 किलोग्राम भार के लैपटॉप की बैटरी सहित तीन वर्ष की वारंटी होगी। लैपटॉप बैटरी की क्षमता चार घंटे लगातार प्रयोग करने की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के बीस हजार मेधावियों को लैपटॉप दिए जाने हैं। मेरिट सूची में शामिल दसवीं और बारहवीं कक्षा के 18019 और कॉलेजों के 1828 मेधावियों को लैपटॉप दिए जाने हैं। कोरोना संकट के कारण बीते दो वर्ष के दौरान लैपटॉप की खरीद प्रक्रिया प्रभावित हुई है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 और 2021-22 के मेधावियों के लिए सरकार ने स्मार्ट मोबाइल फोन देने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्मार्ट फोन की खरीद प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed