फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   landslides Manali Leh Road vehicle stuck in mud Kullu Lahaul Himachal Pradesh

मनाली-लेह मार्ग पर तीन घंटे तक लगा जाम, भूस्खलन के बाद दलदल रोक रहा पहिये

Sun, 25 Aug 2019 12:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 25 Aug 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
landslides Manali Leh Road vehicle stuck in mud Kullu Lahaul Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मनाली-लेह मार्ग पर रविवार सुबह करीब छह बजे भूस्खलन हो गया, जिससे करीब तीन घंटे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बंता मोड़ के पास मलबे और दलदल में वाहन फंस गए। इसमें पर्यटकों के साथ सब्जी से भरे वाहन भी शामिल रहे। वाहनों को धक्का मारकर मुश्किल बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


पांच दिन पहले यहां भूस्खलन होने के बाद अभी तक स्थिति में सुधार नहीं आया है। जनजातीय क्षेत्र के लोग वाहनों को दलदल से निकालने में पर्यटकों की मदद कर रहे हैं। लेकिन बीआरओ मनाली-लेह मार्ग को बहाल नहीं रख पा रहा है।
विज्ञापन


इसके चलते रविवार सुबह भी मढ़ी व रोहतांग के बीच भूस्खलन की समस्या बनी रही। हालांकि बाद में बीआरओ ने मौके पर पहुंचकर मनाली-लेह मार्ग को बहाल कर दिया था। लेकिन सड़क दलदल में तबदील हो गई, जिससे वाहन फंस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भूस्खलन और बाद में दलदल ने दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी मुश्किल को बढ़ा दिया। इतना ही नहीं कई वाहनों को दूसरे वाहन के साथ बांधकर दलदल से निकालना पड़ा। हालांकि मनाली-लेह मार्ग पर सैलानियों की आवाजाही में भारी कमी आई है।

ऐसे में सबसे अधिक परेशान लाहौल के किसानों को हो रही है। इसके अलावा लाहौल, पांगी-किलाड़ के लोग भी कम परेशान नहीं है। दूसरी ओर रोहतांग दर्रा सहित बारालाचा और कुंजम जोत में इन दिनों पड़ रही धुंध से सफर जोखिम भरा हो गया है।


उधर, एसडीएम मनाली डॉ. अमित गुलेरिया ने बताया की सैलानियों को सुबह सात बजे के बाद व शाम सात बजे से पहले रोहतांग दर्रा पार करने की सलाह दी गई है। एसडीएम ने सैलानियों से आग्रह किया है कि वे मौसम को भांपकर ही सफर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed