{"_id":"5f43b1a94dcdf6055022e683","slug":"landslide-on-lahad-dramman-road-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहड़ू-द्रम्मण मार्ग पर चट्टान गिरने से सड़क धंसी, आवाजाही थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहड़ू-द्रम्मण मार्ग पर चट्टान गिरने से सड़क धंसी, आवाजाही थमी
Mon, 24 Aug 2020 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सिहुंता (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, सिहुंता (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 Aug 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहड़ू-द्रम्मण मार्ग पर डूगरेट के समीप सोमवार सुबह करीब आठ बजे पहाड़ी से बड़ी चट्टान गिरने से सड़क का करीब तीस मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। इससे लोक निर्माण विभाग को करीब 25 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। सड़क पर छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई है। सड़क टूटने से पैदल आवाजाही के लिए भी रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क को दुरुस्त करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। माना जा रहा है कि सड़क को दुरुस्त करने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। वहीं, दूसरी तरफ अब चंबा से कांगड़ा की तरफ जाने वाले वाहनों को वाया नूरपुर होकर आवाजाही करनी पड़ेगी। इससे वाहन चालकों को अतिरिक्त आधा घंटा लगेगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मार्ग पर बड़ी चट्टान थी जो बीते दिनों बारिश ये टूट रही थी। बहरहाल, सोमवार को यह चट्टान जब गिरी तो सड़क का हिस्सा अपने साथ ले गई। गनीमत रही कि चट्टान की चपेट में आकर किसी प्रकार की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि यह मार्ग चंबा से कांगड़ा पहुंचने के लिए छोटा मार्ग है। मगर अब सड़क का हिस्सा धवस्त होने से चालकों की दिक्कतें बढ़ गई है।
विज्ञापन
मार्ग के अवरुद्ध होने से क्षेत्र की पंचायतें ककरोटी घट्टा, बलाणा, मोतला, गोला, थुलेल, हटली और थुलेल के लोगों और कर्मचारियों की आवाजाही ठप हो जाती है। इसके अलावा मरीजों को कई बार टांडा के लिए रेफर किया जाता है। ऐसे में यह सफर भी लोगों का चालीस से पचास किलोमीटर बढ़ गया है। इस मार्ग के बाधित होने से क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित होगी।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ कल्याण भट्ट ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी से बड़ी चट्टान गिरने से डूगरेट के समीप सड़क का करीब तीस मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। इससे 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसे दुरुस्त करने में एक सप्ताह तक समय लग सकता है। उन्होंने वाहन चालकों से आह्वान किया है कि वे इस सड़क से आवाजाही न करें।