फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   landslide on kalka shimla railway track all trains cancelled for tomorrow

कालका-शिमला रेल लाइन: बड़ोग-सोलन के बीच रेलवे ट्रैक पर गिरा डंगा, कल की सभी ट्रेनें रद्द

Sun, 23 Jan 2022 07:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Jan 2022 07:02 PM IST
सार

स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र परमार ने बताया कि सोलन-बड़ोग के बीच डंगा गिर जाने से रेल यातायात बाधित हुआ है। इस बीच चार ट्रेनें और एक रेलकार लेट हुई है। रविवार को कालका की ओर जाने वाले ट्रेनें रद्द कर दी गईं जबकि सोमवार को सभी ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। 

विज्ञापन
landslide on kalka shimla railway track all trains cancelled for tomorrow
रेलवे ट्रैक पर गिरा डंगा। - फोटो : संवाद

विस्तार

रेलवे बोर्ड ने कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल लाइन पर रविवार को शिमला से कालका की ओर जाने वाली तीन ट्रेनों समेत एक रेलकार सेवा को रद्द कर दिया। सोमवार की सभी सेवाएं भी रद्द कर दी गई हैं। बारिश की वजह से रविवार सुबह सोलन-बड़ोग रेलवे स्टेशन के बीच डंगा भरभराकर ट्रैक पर गिरने से रेल यातायात बाधित रहा। करीब पांच घंटे बाद ट्रैक बहाल हुआ।

विज्ञापन


हालांकि, इस बीच फंसी हुई रेलकार को मौके से निकाला गया जबकि कालका से शिमला की ओर जाने वाली तीन ट्रेनें बड़ोग, कुमारहट्टी व धर्मपुर रेलवे स्टेशन में ही खड़ी रहीं। कड़ाके की ठंड के बीच रेल यात्रियों को ठिठुरने के लिए मजबूर होना पड़ा। जानकारी के अनुसार सोलन के दोहरी दीवार के समीप बारिश में अचानक सुबह नौ बजे रेलवे लाइन की पहाड़ी पर लगा डंगा गिर गया। डंगे के गिरने की सूचना मौके पर फंसी रेलकर 72451 के चालक ने बड़ोग और सोलन रेलवे स्टेशन को दी। सूचना मिलने के बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और पत्थर हटाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन


ट्रैक से पत्थर हटाने के बाद रेलकार को मौके से रवाना किया गया और अन्य पत्थरों को हटाने के लिए जेसीबी का सहारा लिया गया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक बजे ट्रैक को बहाल किया गया। इसके बाद विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों को शिमला के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र परमार ने बताया कि सोलन-बड़ोग के बीच डंगा गिर जाने से रेल यातायात बाधित हुआ है। इस बीच चार ट्रेनें और एक रेलकार लेट हुई है। रविवार को कालका की ओर जाने वाले ट्रेनें रद्द कर दी गईं जबकि सोमवार को सभी ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुईं लेट
72451 रेलकार 12:30 बजे, 52451 शिवालिक एक्सप्रेस 02:10 बजे, 52453 मेल 03:05 बजे, 52459 हिमदर्शन 15:37 बजे सोलन से शिमला की ओर रवाना हुई। 52456 हिमालयन क्वीन 02:26 पर सोलन से कालका की ओर रवाना हुई। शिमला से कालका की ओर जाने वाली 72452 रेलकार, 52452 शिवालिक एक्सप्रेस, 52454 मेल व 52460 हिमदर्शन व कालका से शिमला की ओर जाने वाली 52455 हिमालयन क्वीन को रद्द कर दिया गया है। 


सोमवार को ये ट्रेनें रद्द
कालका से शिमला की ओर जाने वाली 72451 रेलकार, 52451 शिवालिक एक्सप्रेस, 52453 मेल, 52459 हिमदर्शन, 52455 हिमालयन क्वीन व शिमला से कालका जाने वाली 52456 हिमालयन क्वीन, 72452 रेलकार, 52452 शिवालिक एक्सप्रेस, 52454 मेल व 52460 हिमदर्शन को रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed