फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   landslide on Chamba's Urei-Sambra road, bridge damaged, watch video

Himachal: चंबा के उरेई-सांबरा मार्ग पर दरकी पहाड़ी, नया बना पुल क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

Sat, 15 Mar 2025 03:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Mar 2025 03:50 PM IST
सार

चंबा जिले के उरेई-सांबरा मार्ग पर भारी भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। गनीमत ये रही कि पहाड़ी दरकने से अचानक गिरे मलबे की चपेट में मार्ग से गुजर रही गाड़िया नहीं आईं। 

विज्ञापन
landslide on Chamba's Urei-Sambra road, bridge damaged, watch video
चंबा के उरेई-सांबरा मार्ग पर दरकी पहाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उरेई-सांबरा मार्ग पर भारी भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। गनीमत ये रही कि पहाड़ी दरकने से अचानक गिरे मलबे की चपेट में मार्ग से गुजर रही गाड़िया नहीं आईं। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि पहाड़ी दरकने से नया बनाया गया पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भाल चंद ने बताया कि शनिवार सुबह 10:30 बजे पहाड़ दरका है। इसके बाद टीमों को माैके के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन

 पालकी में उठाकर सड़क तक पहुंचाया घायल 
वहीं जनजातीय क्षेत्र पांगी में दो मंजिला मकान की छत से बर्फ हटाते वक्त संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। 37 वर्षीय शाम सिंह पुत्र दुर्गा दास निवासी पुंटों शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे बर्फ हटाते समय मकान की छत से गिर गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलावस्था में परिजन और ग्रामीण व्यक्ति को पालकी में उठाकर छह किलोमीटर तक बर्फ में पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया। जहां से आगे नाै किलोमीटर गाड़ी के जरिये उसे सीविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर किया गया। भारी बर्फबारी के बाद भी हालात सामान्य नहीं होने से अब रेफर मरीज के लिए हेलीकॉप्टर  ही राहत प्रदान कर सकता है। परिजनाें ने पांगी प्रशासन से हेलीकॉप्टर के जरिये मरीज को एयर लिफ्ट करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed