{"_id":"5700ad854f1c1b100bc810df","slug":"landslide-near-kalka-shimla-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ दरका, कालका-शिमला एनएच बंद होने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ दरका, कालका-शिमला एनएच बंद होने का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच दरका पहाड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका शिमला एनएच पर सोलन बाइपास में दोहरी दीवार के पास फोरलेन के कार्य के चलते पहाड़ दरकने का खतरा पैदा हो गया। यातायात ठप होने की स्थिति में प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग दर्शा रखा है। लेकिन यातायात बाधित होता है तो लोगों को भारी परेशानी झेलनी होगी।
विज्ञापन
शिमला से चंडीगढ़ चंबाघाट डीसी चौक से सुल्तानपुर होते हुए कुमारहट्टी पहुंचेंगे और चंडीगढ़ से आने वाले दोहरीदिवार तथा गुरुद्वारा सपरूण से होते हुए चंबाघाट पहुंचेंगे। इससे यातायात एक सिरे चलता रहेगा। हालांकि अभी तक यातायात जैसे चल रहा वैसे ही चलता रहेगा।
विज्ञापन
वहीं शनिवार सुबह से ही यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। पहाड़ी से पत्थर और मिट्टी गिरने लगी है। इसके चलते दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगती रहीं। कई घंटों तक जाम की नौबत बनी रही।
विज्ञापन
इससे चंडीगढ़ आने और जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उधर प्रशासन ने फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी को लोगों की सहूलियत के हिसाब से काम करने के निर्देश दिए हैं।
दो माह से कालका शिमला एनएच पर चल रहे फोरलेन कार्य से यातायात बार-बार प्रभावित हो रहा है। जाम की समस्या बढ़ रही है। आम लोगों का पैदल चलना दुश्वार हो चुका है। मिट्टी और पहाड़ दरकने से सुबह दस बजे से ही लंबा जाम जगा गया। रबौण से आंजी तक लंबी वाहनों की कतारें लग गई।
देहूंघाट के अलावा सपरूण गुरुद्वारा से आगे तक जाम की स्थिति से लोगों को जूझना पड़ा। इसके चलते सोलन माल रोड, डीसी ऑफिस चौक, सुबाथू मार्ग में भी यातयात व्यवस्था ठप रही। हालांकि जाम को ठीक करने के लिए पुलिस के जवान जगह-जगह पर तैनात रहे लेकिन जाम हटाने में मशक्कत झेलनी पड़ी।
एडीएम संदीप नेगी ने दोहरी दीवार के पास फोरलेनिंग के कार्य के दृष्टिगत हो रहे भूस्खलन को देखते हुए त्वरित प्रभाव से यातायात में बदलाव किया जाएगा। यह आदेश जानमाल की सुरक्षा के दृष्टिगत जारी किए हैं।
शिमला से चंडीगढ़ जाने वाले सभी वाहन चम्बाघाट-पुराना बस अड्डा- उपायुक्त कार्यालय चौक- कोटलानाला- ओच्छघाट- सुल्तानपुर- कुम्हारहट्टी से होकर जाएंगे। चंडीगढ़ से शिमला की ओर आने वाले सभी वाहन दोहरीदीवार-गुरुद्वारा सपरूण-चंबाघाट से होकर शिमला जाएंगे।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों की अनुपालना के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन के लिए समुचित संख्या में पुलिस कर्मचारी तैनात करें। आम जनता की सुविधा के लिए पथ प्रदर्शित करने वाली पट्टिकाएं लगाएं। यह निर्देश आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।