फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Landslide in Solan of Himachal stones fell on vehicle

Himachal Landslide: सोलन में दत्यार के पास चलती गाड़ी पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, एक की मौत; तीन घायल

Mon, 29 Jul 2024 06:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Jul 2024 06:06 PM IST
सार

 कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर अखबार लेकर आ रही गाड़ी पर पत्थर गिर गए। 

विज्ञापन
Landslide in Solan of Himachal stones fell on vehicle
Landslide in Solan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ से शिमला आ रही गाड़ी पर भारी बारिश के चलते पहाड़ी से पत्थर गिरने से उसमें सवार पंजाब के एक व्यक्ति की मौत हो गई। चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों का उपचार ईएसआई अस्पताल परवाणू में चल रहा है। हालत गंभीर होने के कारण चालक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। उधर, पत्थर गिरने के कारण एनएच की एक लेन सुबह तक बंद रही। यहां पर पत्थर गिरने का खतरा अभी बना हुआ है। हादसा रविवार देररात करीब 2:30 बजे कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर दत्यार नेचर पार्क के समीप हुआ।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से शिमला आ रही बोलेरो कैंपर जब दत्यार नेचर पार्क के समीप पहुंची तो पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने शुरू हुए। उस समय बारिश भी हो रही थी। पहाड़ी से तेजी से गिर रहे पत्थरों के कारण चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और गाड़ी पत्थरों की चपेट में आ गई। पत्थर लगने से गाड़ी में सवार 40 वर्षीय देवराज निवासी पलाही गेट फगवाड़ा कपूरथला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 40 वर्षीय चालक कुलदीप सिंह निवासी गढ़शंकर होशियारपुर, 23 वर्षीय भावुक निवासी मोहल्ला जालंधर सिटी और 43 वर्षीय वंदना सोंधी निवासी मोहल्ला जालंधर सिटी घायल हो गए।
विज्ञापन


दूसरे वाहनों में सवार लोगों ने हादसे के बारे में सूचना दी और सभी घायलों को इलाज के लिए करीब चार किलोमीटर दूर ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि दत्यार नेचर पार्क के पास रात को पहाड़ी से अखबार की गाड़ी पर पत्थर गिर गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हैं। चालक को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि दो परवाणू अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed