फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Landslide in Chamba: Unique way of bike rider, crossed a pile of stones by tying bike to pole

चंबा में भूस्खलन भी नहीं रोक सका राह: बाइक राइडर का अनोखा तरीका, डंडे में बाइक बांधकर पार किया पत्थरों का ढेर

Thu, 04 Aug 2022 12:40 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी (चंबा) Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Aug 2022 12:40 PM IST
सार

दो युवकों ने बाइक को डंडे के सहारे कंधों पर उठाकर टनों के हिसाब से गिरे मलबे और पत्थरों के ढेर को पार किया। 

विज्ञापन
Landslide in Chamba: Unique way of bike rider, crossed a pile of stones by tying bike to pole
बाइक को डंडे में बांधकर ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भड़ेला से अंदराल के लिए निर्माणाधीन सड़क पर हुआ भूस्खलन भी बाइक राइडर की राह नहीं रोक सका। बाइक चालक ने एक अन्य व्यक्ति के सहयोग से बाइक को डंडे के सहारे कंधों पर उठाकर टनों के हिसाब से गिरे मलबे और पत्थरों के ढेर को पार किया। उसके बाद युवा बाइक पर सवार होकर भड़ेला की ओर रवाना हो गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। युवाओं के इस फैसले को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है।  

विज्ञापन

विज्ञापन


गौरतलब है कि भडे़ला-अंदवास निर्माणाधीन सड़क भारी भूस्खलन से चार दिन से बंद पड़ी हुई है। बुधवार दोपहर 12:00 बजे अंदराल से बाइक पर सवार होकर भड़ेला आ रहे दो युवाओं ने रास्ता बंद होने पर लकड़ी के डंडे से बाइक को बांधकर उसे कंधों पर उठाकर भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्र को पार किया। युवाओं के इस कारनामे ने उन्हें रातोंरात बाहुबली बना दिया है। युवाओं नरेश कुमार, प्रकाश चंद, दिलीप कुमार ने बताया कि युवाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed