फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   land sliding at kangra, three contractor died

चलती कार पर गिरा मलबा, 3 ठेकेदारों की मौत

Wed, 30 Jul 2014 08:28 AM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
land sliding at kangra, three contractor died

हिमाचल के जिला कांगड़ा के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के तहत एक चलती कार पर ल्हासा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। ये तीनों लोग ठेकेदार थे जो कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे।

विज्ञापन


नगरोटा बगवां हलके के तहत बलधर-जसौर मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। चट्टान के मलबे में कार पूरी तरह दब गई।

चट्टान से गाड़ी इस कदर दब चुकी थी कि पुलिस को शव निकालने के लिए छत को काटना पड़ा।

सुबह करीब सवा 11 बजे हुआ हादसा

land sliding at kangra, three contractor died

मलबे में पूरी तरह से दब गई थी कार

हादसे में मरने वाले तीनों व्यक्ति लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी करते थे। मृतकों की पहचान नवनीत ठाकुर (38) बड़ोह रोड, राजकुमार (40) 53 मील, नगरोटा बगवां और धीरेंद्र शर्मा (30) घुरकड़ी कांगड़ा के रूप में हुई है।


तीनों व्यक्ति मंगलवार सुबह किसी काम के लिए कार में नगरोटा बगवां से जसौर की ओर जा रहे थे। कनेड़ के पास जैसे ही ये लोग पहुंचे अचानक बड़ी चट्टान कार पर आ गिरी।

चट्टान का मलबा इतना था कि कार पूरी तरह से दब गई। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्लयूडी पर लापरवाही के आरोप, नारेबाजी

land sliding at kangra, three contractor died

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ये चट्टानें पहले ही गिरने वाली थीं। बारिश से दरकने के कारण अचानक चट्टान गिरी। लोक निर्माण विभाग को इस बारे में कई बार बताया गया,लेकिन इन्हें नहीं तोड़ा गया।

मौके पर लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों के विरोध प्रदर्शन के बीच ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed