{"_id":"67e0fa7ecf96f560ca07f965","slug":"lakhs-stolen-from-a-shop-in-baddi-incident-captured-on-cctv-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में दुकान से लाखों रुपये की नकदी और सामान चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में दुकान से लाखों रुपये की नकदी और सामान चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद, देखें वीडियो
Mon, 24 Mar 2025 08:08 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 24 Mar 2025 08:08 PM IST
सार
सोलन जिले के बद्दी में चोरों ने पुरानी सब्जी मंडी में स्थित नेकी राम-किशोरी लाल की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी, सामान और जरूरी कागजात पर देर रात हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए शातिर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बद्दी शहर के बीचोंबीच एक करियाना की दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों रुपये ले गए। घटना रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है। दुकान मालिक सुभाष गर्ग ने बताया कि रविवार शाम को उनकी सतीवाला स्थित कंपनी में जागरण था, जिस कारण उनका पूरा परिवार व कामगार जागरण में गए हुए थे। उनका घर हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में है। शनिवार व रविवार को बैंक बंद होने के चलते सारा पैसा दुकान में था।
विज्ञापन
जागरण में जाने के चलते वह पैसा घर नहीं ले गए। इसलिए उन्होंने सारा पैसा दुकान में ही रख दिया। सुभाष गर्ग अनुसार दुकान में करीब 8.50 लाख रुपये नकदी थी।सुबह जब वह जागरण से वापस आया तो देखा कि दुकान का शटर खुला पड़ा है व गल्ला खाली था। सीसीटीवी कैमरे में चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। दो नकाबपोश दुकान के अंदर आए और एक गेट पर ही खड़ा रहा। आते ही उन्होंने गल्ले से पैसे निकाल लिए। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन