{"_id":"5d84cb0b8ebc3e93ce4fa702","slug":"lakhs-of-rupees-sanctioned-for-sports-grounds-in-himachal-s-schools-govind","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के स्कूलों में खेल मैदानों के लिए लाखों रुपये मंजूर: गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के स्कूलों में खेल मैदानों के लिए लाखों रुपये मंजूर: गोविंद
Fri, 20 Sep 2019 06:20 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Sep 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। धर्मशाला में केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला के समीप पासु में खेल मैदान के निर्माण के लिए पांच लाख, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजियाणा के खेल परिसर के लिए 2.70 लाख, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधांभ के खेल मैदान के लिए 5.50 लाख, रक्कड़ तहसील के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली में बास्केटबाल और बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण के लिए 7.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृति की गई है।
विज्ञापन
बिलासपुर जिले के राजकीय माध्यमिक पाठशाला बरोटा के खेल मैदान के लिए 2.50 लाख, राजकीय उच्च विद्यालय डाबला के खेल मैदान के लिए 1.35 लाख, घुमारवी खंड की राजकीय उच्च पाठशाला भपराल के खेल परिसर के लिए 2.90 लाख, कुल्लू जिले की ग्राम पंचायत गाहर में खेल मैदान के निर्माण के लिए चार लाख, सरसाई सामुदायिक खेल मैदान के विकास के लिए नौ लाख, कुल्लू जिले के तरगेलिंग गोंपा के समीप खेल मैदान के लिए छह लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
सोलन जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गैंटी में खेल मैदान के निर्माण के लिए चार लाख, दिग्गल पाठशाला खेल मैदान के लिए दो लाख, नालागढ़ उपमंडल की रावमापा बघेरी के खेल मैदान को विकसित करने के लिए 10 लाख, रावमापा लोदीमाजरा खेल मैदान के लिए 4.70 लाख, बिलासपुर जिले की रावमापा कलाड़ के खेल मैदान को विकसित करने के लिए 10 लाख, हमीरपुर के राजकीय उच्च पाठशाला बडेहर के खेल मैदान के लिए 10 लाख, शिमला की मडावग पाठशाला के खेल मैदान के लिए सात लाख तथा मंडी के तेबण गांव में खेल मेदान के लिए आठ लाख रुपये मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन