फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lahul News: Cracks in houses of Lindur village lahul spiti. wall of one collapsed

Lahul News: लिंडूर गांव के आठ घरों में आईं दरारें, एक की दीवार ढही, जान बचाकर भागा परिवार

Tue, 17 Oct 2023 06:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Oct 2023 06:52 PM IST
सार

लिंडूर गांव के राम सिंह पुत्र सोनम छेरिंग के दो मंजिला भवन के एक कमरे की दीवार गिर गई। अब मकान सुरक्षित नहीं है और परिवार सहमा हुआ है।

विज्ञापन
Lahul News: Cracks in houses of Lindur village lahul spiti. wall of one collapsed
घरों में आईं दरारें - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के लिंडूर गांव में सोमवार रात करीब 11:15 बजे एक मकान की दीवार गिरने से अफरातफरी मच गई। परिवार के लोग जान बचाने के लिए कमरे से बाहर भागे। गनीमत रही कि जानी नुकसान नहीं हुआ। लिंडूर गांव के राम सिंह पुत्र सोनम छेरिंग के दो मंजिला भवन के एक कमरे की दीवार गिर गई। अब मकान सुरक्षित नहीं है और परिवार सहमा हुआ है। गांव में करीब सात आठ मकानों में दरारें आई हैं। गांव के नीचे से लगातार भूस्खलन होने से लिंडूर गांव के लोग खौफ में जी रहे हैं। जमीन की दरारें भी बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन



बताया जा रहा है कि गांव में 15 घरों में से सात-आठ मकानों में दरारें पड़ी हैं। गांव के बीच का रास्ता भी दरारें पड़ने से फट गया है। जुलाई और अगस्त में बाढ़ के कारण कई बीघा जमीन जाहलमा नाले की भेंट चढ़ गई है। खेत खलिहान में कई जगह दरारें पड़ी थीं। अब घरों में दरारें आ जाने से लिंडूर गांव के लोग मुश्किल में पड़ गए हैं और गांव के लोग अब खौफ के साए में जीने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मार्च और अप्रैल माह में उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इस दौरान बर्फ पिघलने के साथ भूस्खलन और बढ़ जाएगा। कहा कि बरसात में नाले में आई बाढ़ से गांव की काफी जमीन बह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सेब के बगीचों को भी नुकसान हुआ है। मंगलवार को लिंडूर गांव के अरुण कुमार पुत्र राम सिंह पंचायत प्रधान सरिता के साथ अपने घर के नुकसान को लेकर एसडीएम केलांग से मिले। घर की दीवार गिरने को लेकर पत्र दिया गया। गोहरमा पंचायत की प्रधान सरिता ने प्रशासन और सरकार से आग्रह किया है कि लिंडूर गांव को बचाने के लिए जल्द ठोस कदम उठाया जाए। एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बुधवार को तहसीलदार सहित एकम टीम को लिंडूर गांव भेजा जाएगा।  

इस मानसून सीजन में 2941 से अधिक घर पूरी तरह ढहे
इस मानसून सीजन में हिमाचल में व्यापक तबाही हुई है। 503 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इनमें से 199 की सड़क हादसों में मौत हो गई। मानसून में  राज्य में 2941 से अधिक घर पूरी तरह ढह गए। 12302 को आंशिक नुकसान पहुंचा। इसके अतिरिक्त 421 दुकानों व 7247 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान 9711.95 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। इस दौरान राज्य में भूस्खलन की 169 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed