{"_id":"6277ebd1b4a9c25a677370db","slug":"lahaul-spiti-news-trucks-ply-on-manali-leh-road-permission-by-district-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल-स्पीति: दारचा-लेह और शिकुंला मार्ग पर दोपहर तीन बजे तक दौडे़ंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल-स्पीति: दारचा-लेह और शिकुंला मार्ग पर दोपहर तीन बजे तक दौडे़ंगे वाहन
Sun, 08 May 2022 09:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 May 2022 09:43 PM IST
सार
सम संख्या वाली तारीख को मनाली से लेह के लिए ट्रकों को भेजा जाएगा और विषम संख्या वाली तिथि को लेह से मनाली की तरफ आएंगे।
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनाली-लेह मार्ग पर एचआरटीसी की बस सेवा अभी तक शुरू नहीं हुई है। सामरिक मार्ग पर पिछले कई दिनों से छोटे वाहनों के साथ ऑड इवन फॉमूले पर ट्रकों की आवाजाही हो रही है। ट्रकों की आवाजाही के लिए अभी कुछ और दिन तक ऑड ईवन सिस्टम जारी रहेगा। रविवार से जिला प्रशासन ने दारचा से लेह और शिंकुला की तरफ जाने वाले वाहनों की समय सारिणी में बदलाव किया है।
विज्ञापन
पहले दोपहर एक बजे तक ही आवाजाही की अनुमति थी, लेकिन अब इसे बदलकर दोपहर तीन बजे तक बढ़ाया गया है। सम संख्या वाली तारीख को मनाली से लेह के लिए ट्रकों को भेजा जाएगा और विषम संख्या वाली तिथि को लेह से मनाली की तरफ आएंगे। दारचा-शिंकुला-पदम और ग्रांफू-काजा मार्ग पर अभी छोटे वाहन ही आरपार हो रहे हैं। घाटी में सभी सड़क मार्गों के खुलने से अब पर्यटक कारोबार में गति पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इसका सीधा असर कुल्लू-मनाली के पर्यटन पर भी पड़ेगा। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग पर ऑड ईवन सिस्टम में ट्रकों को आने-जाने की अनुमति दी है। दारचा से शिंकुला और दारचा से लेह की तरफ जाने वाले ट्रकों के समय को अब दोपहर तीन बजे तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन