फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lahaul Spiti News: BRO women mazdoor removing snow from road in minus temperature in lahaul spiti

Lahaul Spiti News: माइनस तापमान में सड़क से बर्फ हटाने में जुटीं महिला कामगार

Mon, 23 Jan 2023 02:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Jan 2023 02:31 PM IST
सार

स्पीति घाटी में दिन के समय भी तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है। बर्फीली हवाएं महिला कामगारों की चुनौती को बढ़ा देती हैं। इसके बावजूद ये महिलाएं 10 से 12 सड़कों से बर्फ हटाने के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं।

विज्ञापन
Lahaul Spiti News: BRO women mazdoor removing snow from road in minus temperature in lahaul spiti
स्पीति में लोक निर्माण विभाग की संपर्क सड़क से बर्फ हटातीं महिला कामगार। - फोटो : संवाद

विस्तार

जनजातीय क्षेत्र स्पीति में माइनस तापमान और बर्फीली हवाओं के बीच दिनभर किसी काम को अंजाम देना आसान नहीं है, लेकिन घाटी की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सड़क बहाली का कार्य कर रही हैं। सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग में सैकड़ों महिलाएं दैनिक वेतनभोगी कार्यरत हैं। बर्फबारी के बाद ये कर्मचारी हाथों में बेलचा उठाए सड़कों से बर्फ हटा रही हैं। कई बार स्पीति घाटी में दिन के समय भी तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है। 

विज्ञापन


बर्फीली हवाएं महिला कामगारों की चुनौती को बढ़ा देती हैं। इसके बावजूद ये महिलाएं 10 से 12 सड़कों से बर्फ हटाने के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं। शीत मरुस्थल स्पीति घाटी की महिलाएं घर-गृहस्थी संभालने समेत सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग में दैनिक वेतनभोगी सेवाएं देकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रही हैं। महिला कामगार सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य बखूबी कर रही हैं। 
विज्ञापन


क्यामो गांव के तंजिन और केसंग ने कहा कि बर्फबारी में स्पीति घाटी की सड़कों को बहाल रखने में मशीनों के साथ कामगारों की अहम भूमिका रहती है। उधर, अधिशासी अभियंता रजनीश बहल ने कहा कि स्पीति घाटी में लोक निर्माण विभाग में करीब 200 महिला कामगार तैनात हैं जो सर्द मौसम में भी अपने कार्य को बखूबी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed