फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lahaul-Spiti becomes the first district of Himachal to prepare question bank book

प्रश्न बैंक बुक तैयार करने वाला हिमाचल का पहला जिला बना लाहौल-स्पीति

Fri, 10 Sep 2021 11:41 AM IST
Krishan Singh अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Sep 2021 11:41 AM IST
सार

शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों, डाइट को प्रश्न बैंक बुक तैयार कर बच्चों के घर तक पहुंचाने के निर्देश जारी किए। तांदी स्थित डाइट स्टाफ ने महज चार दिन में प्रश्न बैंक बुक तैयार कर संबंधित स्कूलों के माध्यम से पाठ्य सामग्री हर बच्चे के घर तक पहुंचाई। 

विज्ञापन
Lahaul-Spiti becomes the first district of Himachal to prepare question bank book
लाहौल में प्रश्न बैंक बुक तैयार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रश्न बैंक बुक तैयार कर बच्चों के घर तक पहुंचाने वाला लाहौल-स्पीति पहला जिला बन गया है। कोविड के इस मुश्किल दौर में स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। जनजातीय इलाकों में इंटरनेट सुविधा सुचारु न होने से सभी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई संभव नहीं है। लिहाजा, शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों, डाइट को प्रश्न बैंक बुक तैयार कर बच्चों के घर तक पहुंचाने के निर्देश जारी किए। तांदी स्थित डाइट स्टाफ ने महज चार दिन में प्रश्न बैंक बुक तैयार कर संबंधित स्कूलों के माध्यम से पाठ्य सामग्री हर बच्चे के घर तक पहुंचाई। दावा किया जा रहा है कि यह प्रश्न बैंक बुक बच्चों के लिए वार्षिक परीक्षा की तैयारी में मददगार साबित होगी।

विज्ञापन


इस प्रश्न बैंक बुक में सवालों साथ उत्तर भी तैयार किए गए हैं। इस प्रश्न बुक पूरा सिलेबस कवर तैयार किया गया है। इसमें सभी विषयों की पुस्तकों के प्रश्न और उनके उत्तर शामिल किए गए हैं। तांदी डाइट के प्रधानाचार्य सुरेश कटोच ने बताया कि समग्र शिक्षा के परियोजना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा और समन्वयक अनियम शर्मा के मार्ग दर्शन पर स्टाफ ने रात-दिन मेहनत कर महज चार दिन में प्रश्न बैंक बुक को तैयार किया है। कटोच ने कहा कि वर्क बुक की मदद से बच्चे वार्षिक परीक्षा में बेहतर तरीके से तैयारी कर सकते हैं। परियोजना के जिला समन्वयक प्रेमजीत ने बताया कि यह वर्क बुक जिला के नौवीं और 10वीं कक्षा के 297 बच्चों के लिए तैयार कर घर तक पहुंचाई गई है। मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने इसके लिए डाइट स्टाफ को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed