फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lahaul's potato seed will get cheaper by Rs 14, the himachal govt reduced the price, Relief to farmers

किसानों को राहत: 14 रुपये सस्ता मिलेगा लाहौल का आलू बीज, सरकार ने घटाए दाम

Wed, 08 Dec 2021 10:59 AM IST
Krishan Singh फरेंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
फरेंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Dec 2021 10:59 AM IST
सार

पिछले वर्ष कोरोना के चलते किसानों ने लाहौल आलू का बीज 51 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा था, जबकि इस बार 37 रुपये किलो दिया गया है। इसमें किसानों के लिए दो रुपये सब्सिडी का प्रावधान भी है।

विज्ञापन
Lahaul's potato seed will get cheaper by Rs 14, the himachal govt reduced the price, Relief to farmers
आलू बीज(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आलू की खेती से जुड़े किसानों के लिए राहत की खबर है। इस बार कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों में लाहौल-स्पीति का आलू बीज पिछली बार के मुकाबले 14 रुपये तक सस्ता मिलेगा। इससे किसानों को लाभ होगा। सरकार ने हाल ही में बीज के दाम में कटौती की है। पिछले वर्ष कोरोना के चलते किसानों ने लाहौल आलू का बीज 51 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा था, जबकि इस बार 37 रुपये किलो दिया गया है। इसमें किसानों के लिए दो रुपये सब्सिडी का प्रावधान भी है। कुल्लू जिले में कृषि विभाग ने इस बार 270 क्विंटल बीज की डिमांड भेजी थी, जो कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंच गई है। इसका आवंटन किसानों को कर दिया है। जिले में 1600 हेक्टेयर भूमि पर आलू की बिजाई की जाती है। बता दें कि हिमाचल की जलवायु आलू उत्पादन के लिए उपयुक्त है। यहां से देश के जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर पूर्वी राज्यों को लाहौली आलू बीज की आपूर्ति भेजी जाती है, लेकिन प्रदेश में आलू की उपज देश के अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम है। संवाद

विज्ञापन

1800 से 2000 हजार में बिकती है एक बोरी

जिले में आलू की एक बोरी बाजारों में 1800 से 2000 रुपये तक बिक रही है। वहीं मंडियों में 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो थोक में बिकता है। यह आलू खाने में पंजाब के आलू से ज्यादा स्वादिष्ट होता है। इसलिए दिल्ली, पंजाब, लुधियाना मंडियों व बाजारों में अच्छी मांग रहती है।

विज्ञापन

दिसंबर और अप्रैल में होती है बिजाई

आलू की बिजाई हिमाचल के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में दिसंबर और अप्रैल महीने में की जाती है। इससे आगामी तीन महीने में तैयार हो जाती है। किसान हेमंत राम, सुरेश, योगराज ने बताया कि बीज का दाम कम होने से राहत मिली है। हालांकि कुछ किसान अपने खेतों में स्वयं आलू का बीज तैयार करते हैं। इसके चलते विभाग के पास डिमांड कम जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश सरकार ने हाल ही में आलू बीज के दाम 14 रुपये तक कम किए है। इस बार किसानों को 37 रुपये किलो के हिसाब से बीज दिया है। जबकि पिछले वर्ष इसका दाम 51 रुपये प्रति किलो था।
-डॉ. पंजवीर ठाकुर, उपनिदेशक, कृषि विभाग कुल्लू  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed