फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   laghu Mahashivratri mela: Winners of state level race will get prize of one lakh rupees

लघु महाशिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर: राज्यस्तरीय दौड़ के विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये के इनाम

Sat, 25 Mar 2023 06:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Mar 2023 06:05 PM IST
सार

 मेला समिति ने प्रदेश भर के धावकों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का निमंत्रण दिया है। राज्य स्तरीय मैराथन के आयोजक एवं खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने शनिवार को बताया कि एक अप्रैल को 14 और दस किलोमीटर की मैराथन करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
laghu Mahashivratri mela: Winners of state level race will get prize of one lakh rupees
दौड़(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य स्तरीय लघु महाशिवरात्रि मेले की दौड़ में इस बार एक लाख रुपये के इनाम दिए जाएंगे। इनाम राशि में दस फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। मेला समिति ने प्रदेश भर के धावकों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का निमंत्रण दिया है। राज्य स्तरीय मैराथन के आयोजक एवं खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने शनिवार को बताया कि एक अप्रैल को 14 और दस किलोमीटर की मैराथन करवाई जाएगी। महिला और पुरुष वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को 7,100, 6,100 और 5,100 रुपये की नकद राशि मेला समिति की ओर से दी जाएगी।

विज्ञापन


दोनों वर्गों की दौड़ में एक-एक हजार के 20 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। अंडर-16 छह किलोमीटर और अंडर 14 चार किलोमीटर दौड़ के विजेता को 5,100, 4,100 और 3,100 रुपये नकद दिए जाएंगे। एक-एक हजार रुपये के 20 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतिभागी खिलाड़ियों का प्रशिक्षण एथलेटिक सेंटर में शुरू हो गया है। खेल समिति के समन्वयक डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि वॉलीबाल, बैडमिंटन के अलावा कबड्डी और खो-खो के मुकाबले भी करवाए जाएंगे। विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि के अलावा ट्रॉफी से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में मंडी के अभिषेक और सोलन की रितिका अव्वल

वहीं, सोलन की नौणी विवि में राज्यस्तरीय इंटर डाइट खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मंडी के अभिषेक अव्वल रहे। मंडी के निखिल चंदेल दूसरे, जबकि चंबा के विशाल तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सोलन की रितिका चौहान पहले, कांगड़ा की दीक्षा चौधरी दूसरे और सोलन की दीपिका वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में चंबा के विशाल पहले, कुल्लू के जगमोहन दूसरे और मंडी के दीशल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सिरमौर की दिव्या पहले बिलासपुर की मुस्कान चंदेल दूसरे और चंबा की रीता कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में चंबा के विशाल कुमार पहले, बिलासपुर के निशांत दूसरे और हमीरपुर के अमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

छात्रा वर्ग में सिरमौर की दिव्या पहले, चंबा की रीता कुमारी दूसरे और शिमला की सुप्रभा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में कुल्लू के जगमोहन सिंह पहले, सोलन के मनोज कुमार दूसरे और कुल्लू के गीतानंद तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में शिमला की सुप्रभा शर्मा पहले, सिरमौर की कृतिका दूसरे और कुल्लू की वैशाली तीसरे स्थान पर रहीं। लांग जंप में सोलन के आशीष शर्मा पहले, चंबा के विशाल कुमार दूसरे और कुल्लू के विकास ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सोलन की दीपिका वर्मा पहले, कांगड़ा की कनिका जसरोटिया दूसरे और हमीरपुर की रितिका तीसरे स्थान पर रहीं। डाइट सोलन के प्रिंसिपल डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 डाइट के करीब 550 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल नौणी विवि में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed