{"_id":"580625b24f1c1b642e703974","slug":"lady-police-constable-killed-in-road-accident-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ का सामान लेने जा रही महिला पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करवाचौथ का सामान लेने जा रही महिला पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 19 Oct 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने लिए करवाचौथ व्रत का सामान लेने बाजार जा रही महिला पुलिसकर्मी की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बोलेरो की टक्कर ने महिला की जान ले ली। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के ऊना में सामने आया है।
विज्ञापन
यहां जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव देहलां में पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कुसुम देवी पत्नी संजीव निवासी देहलां के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुसम मंगलवार शाम को करवाचौथ व्रत के लिए सामान लेने के लिए स्कूटी पर सवार होकर ऊना आ रही थी। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला हिमाचल प्रदेश पुलिस में सेवारत थी और बनगढ़ बटालियन में अपनी सेवाएं दे रही थीं।
कुसुम की मौत से देहलां गांव में मातम का माहौल छा गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।