{"_id":"6228f1f474b09e7a8f074ced","slug":"lady-beaten-mercilessly-on-doubt-of-theft-in-sujanpur-shimla-news-sml4020698188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर में चोरी के शक में महिला को बुरी तरह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर में चोरी के शक में महिला को बुरी तरह पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एक महिला की निर्मम पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। यह महिला पंचायत दाड्डला भलेठ के बार नंबर 3 की रहने वाली है। महिला ने बताया कि वह सुजानपुर में एक परिवार के यहां तीन सालों से काम कर रही थी। परिवार के सदस्यों बीते दिन चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर डाली।
परिवार के व्यापारिक प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कोई और व्यक्ति चोरी करता हो पाया गया है। लेकिन इसके बावजूद उस परिवार के सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित की माता शकुंतला देवी और बेटे अभिषेक ने इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटों के भीतर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो पूरी पंचायत के महिला मंडल थाने का घेराव करेंगे।
सुजानपुर की पंचायत दाडला की महिला रेनू के साथ सुजानपुर के ही एक परिवार ने मारपीट की है। रेणू देवी ने थाना सुजानपुर में परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला को इस कदर पीटा है कि वह बिस्तर से उठ तक नहीं पा रही। वह लोगों के घरों में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रही थीं। लेकिन अब वह काम भी छूट गया।
विज्ञापन
पुलिस कर रही है मामले की जांच : सतपाल
थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। इसमें आरोप फर्नीचर दुकान मालिक और उसकी पत्नी पर लगे हैं।