फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ladies spectalist join in hospital

Shimla News: महिला मरीजों को राहत, अब जुन्गा अस्पताल में ही होगी स्वास्थ्य जांच

Sun, 09 Nov 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
ladies spectalist join in hospital
अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती, हजारों महिलाओं को मिलेगा फायदा
विज्ञापन

उपचार के लिए शिमला के अस्पतालों के काटने पड़ते थे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजधानी से सटे सिविल अस्पताल जुन्गा में अब महिलाओं को स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। सरकार ने अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी है। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिका ठाकुर ने सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से यह पद खाली चल रहा था। इसके चलते क्षेत्र की हजारों महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के लिए शिमला और सोलन के अस्पतालों में जाना पड़ रहा था। लोग लंबे समय से स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग कर रहे थे। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा और अन्य स्टाफ ने डॉ. सोनिका ठाकुर का अस्पताल में पहुंचने पर स्वागत किया। डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि सोनिका ठाकुर मंडी जिला के करसोग चुराग से संबंध रखती हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सरकार ने डॉ. सोनिका ठाकुर की सिविल अस्पताल जुन्गा में बतौर स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्ति की है। इससे अब जुन्गा तहसील की महिलाओं को उपचार के लिए आईजीएमसी या केएनएच शिमला नहीं जाना पड़ेगा। जुन्गा पंचायत के प्रधान बंसी लाल कश्यप, पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस मंडल कसुम्पटी के पूर्व अध्यक्ष अतर सिंह ठाकुर, दरभोग पंचायत की प्रधान तनु भारद्वाज, क्योंथल सीएलएफ की प्रधान अनिता शर्मा, पूनम कश्यप, योगमाया शर्मा, प्रीति, वीओ पीरन की प्रधान बिमला वर्मा, वीओ जनेडघाट की प्रधान सुरेशा ठाकुर ने स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने पर सरकार का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


जल्द शुरू हो ऑपरेशन थियेटर
स्थानीय लोगों ने जुन्गा अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर सुविधा शुरू करने और इसमें उपकरण एवं अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करवाने की भी सरकार से मांग की है। प्रधान बंसी लाल कश्यप ने बताया कि जुन्गा क्षेत्र का यह सबसे पुराना अस्पताल हैं जहां पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed