फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lack of awareness in rural areas, people should understand the danger of epidemic: Ajay Thakur

मोदी से बोले अजय ठाकुर- गांवों में जागरूकता की कमी, अफवाहों से बिगड़ रहा माहौल

Sat, 04 Apr 2020 01:41 PM IST
Krishan Singh ओम प्रकाश, अमर उजाला, शिमला
ओम प्रकाश, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Apr 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Lack of awareness in rural areas, people should understand the danger of epidemic: Ajay Thakur
कबड्डी खिलाड़ी और डीएसपी अजय ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस पर जागरूकता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के स्टार कबड्डी खिलाड़ी और डीएसपी अजय ठाकुर से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। अजय ठाकुर ने इस दौरान बताया कि हिमाचल के ग्रामीण इलाकों में अभी भी जागरूकता का अभाव है। 

विज्ञापन


उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि पुलिस अपना काम गंभीरता से कर रही है। लोग भी इस महामारी के खतरे को समझें। प्रवासी लोगों में किसी ने यह अफवाह उड़ा रखी है कि यदि उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया तो छह माह के लिए जेल में रख देंगे। इससे इस वर्ग में खौफ है।
विज्ञापन


उन्होंने एक वाक्या का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले बिलासपुर में बिहार के दो मजदूर पुलिस को देखकर भागने लगे। जब उन्हें पकड़ा गया तो दोनों ने बताया कि यहां यह कहा जा रहा है कि पुलिस छह माह के लिए अंदर कर देगी। अजय ने कहा कि हिमाचल में अभी भी कई स्थानों पर इंटरनेट जैसी सुविधा की कमी है। इससे लोग सोशल मीडिया से नहीं जुड़ पा रहे हैं। यही कारण है कि लोगों में जागरूकता की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ 10 खिलाड़ियों से मोदी ने की बात, अजय भी शामिल

अजय बोले, सामाजिक दूरी का पालन करें, सुरक्षित रहेंगे
अजय ने लोगों को संदेश दिया कि सरकार के आदेशों का पालन करें और सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखें। ऐसा करने से आप खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकेंगे।  वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान 40 खिलाड़ियों से चर्चा की जानी थी। मोदी ने सिर्फ दस खिलाड़ियों से बात की। इनमें अजय ठाकुर भी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed