{"_id":"65478cf7d6dd8767130f96c0","slug":"labourer-get-buried-under-debris-dies-in-solan-himachal-pradesh-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मलबे में दबने से मजदूर की मौत, ठेकेदार और सुपरवाइजर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मलबे में दबने से मजदूर की मौत, ठेकेदार और सुपरवाइजर पर केस
Sun, 05 Nov 2023 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Nov 2023 06:09 PM IST
सार
शनिवार को साइट पर जब मजूदर आरसीसी दीवार लगाने के लिए शटरिंग कार्य कर रहे थे तो अचानक पहाड़ी से मलबा गिरा। इसके नीचे बबलू सिंह दब गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कसौली में एक निजी कॉटेज के चल रहे कार्य के दौरान मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई है। हादसा शनिवार का है, जिसमें कामगार आरसीसी दीवार लगाने का कार्य कर रहे थे। इस बीच पहाड़ी से मलबा गिरने से एक मजदूर दब गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ठेकेदार और सुपरवाइजर की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मोहन कुमार सिंह निवासी जिला पूर्णिया (बिहार) ने पुलिस को बयान दिया कि वह राकेश कश्यप ठेकेदार के पास बतौर सुपरवाइजर काम करता है। इसके साथ यहां पर बिहार व झारखंड के करीब 60 मजदूर काम कर रहे हैं। शनिवार को साइट पर जब मजूदर आरसीसी दीवार लगाने के लिए शटरिंग कार्य कर रहे थे तो अचानक पहाड़ी से मलबा गिरा। इसके नीचे बबलू सिंह पुत्र मंगल प्रसाद सिंह गांव कंहौर डाकघर तहत तहसील बैसा जिला पूर्णिया बिहार दब गया।
विज्ञापन
मजदूरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि ठेकेदार राकेश कश्यप ने साइट पर मजदूरों को सुरक्षा के लिए कोई भी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए हैं और न ही पुलिस थाना में मजदूरों का पंजीकरण, सत्यापन करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने ठेकेदार व सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी है।