{"_id":"629502a3e838303a15289158","slug":"labour-fell-down-from-roof-shimla-news-sml4105640102","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरने से कामगार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरने से कामगार की मौत
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। झाड़माजरी में शेड की टीन बदलते समय एक कामगार की छत से गिरने से मौत हो गई। मृतक युवक एक दिन पहले ही ठेकेदार के पास काम पर लगा था। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पंजाब के जिला फाजिल्का के गांव सोहेवाला का अमनदीप (25) पुत्र गुरनाम सिंह रविवार को झाड़माजरी में एक निजी कंपनी के ठेकेदार कृष्ण कुमार भारती के पास काम पर लगा था। ठेकेदार कृष्ण कुमार भारती कंपनी में छत की शीट को बदल रहा था। सोमवार दोपहर 1ऱ्00 बजे अचानक पुरानी शीट टूट गई जिससे अमनदीप नीचे प्लांट में रखे स्क्त्रस्ैप पर गिर गया। उसका साथी राजन कुमार और अमरीक उसे उठाकर गाड़ी में भटोली कलां स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा दिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।