फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kyato Korzok road will connect Himachal to Ladakh, army will have easy access to China border

Lahaul: हिमाचल को लद्दाख से जोड़ेगी क्याटो-कोरजोक सड़क, चीन सीमा तक सेना की पहुंच होगी आसान

Mon, 21 Apr 2025 11:07 AM IST
Krishan Singh अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Apr 2025 11:07 AM IST
सार

हिमाचल के स्पीति घाटी से सीमांत क्षेत्र लद्दाख को जोड़ने के लिए सामरिक महत्व की सड़क को लेकर केंद्र सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन
Kyato Korzok road will connect Himachal to Ladakh, army will have easy access to China border
ताकलिंग दर्रा। - फोटो : संवाद

विस्तार

बारालाचा और शिंकुला के बाद ताकलिंग दर्रा होकर भी हिमाचल से लद्दाख की तरफ सड़क बनने जा रही है। हिमाचल के स्पीति घाटी से सीमांत क्षेत्र लद्दाख को जोड़ने के लिए सामरिक महत्व की सड़क को लेकर केंद्र सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। रक्षा मंत्रालय लाहौल-स्पीति जिले की स्पीति घाटी के क्याटो गांव से लद्दाख को डबललेन मार्ग से जोड़ने जा रहा है। डबललेन से भारतीय सेना की चीन सीमा तक पहुंच आसान होगी। इस सामरिक महत्व के मार्ग के निर्माण के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का दीपक और हिमांक प्रोजेक्ट पिछले लंबे समय से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह मार्ग साल के बारह महीने ट्रैफिक के लिए खुला रहेगा और हिमाचल व लद्दाख की दूरी को पाटने के लिए ताकलिंग दर्रा में साढ़े तीन किमी लंबी सुरंग का निर्माण भी किया जा रहा है। सुरंग बन जाने से स्पीति के क्याटो से लद्दाख के छोमोरीरी तक लगभग 18 किमी दूरी और कम होगी। टनल और सड़क के डीपीआर रिपोर्ट तैयार करने के लिए बीआरओ ने निविदाएं जारी की हैं। बीआरओ ने ग्राउंड लेवल पर सर्वेक्षण पूरा कर अब इसकी डीपीआर बनाने के लिए टेंडर जारी किया है। इस मार्ग की खास बात यह है कि क्याटो से लद्दाख बीच में महज एक दर्रा पड़ता है। सड़क बन जाने के बाद सेना के साथ आम लोगों को 18,290 फुट ऊंचा एकमात्र ताकलिंग दर्रा ही पार करना पड़ेगा। 

विज्ञापन

सामरिक लिहाज से महत्पूर्ण होगी 125 किमी लंबी सड़क
बीआरओ स्पीति के क्याटो से करीब 125 किलोमीटर लंबी नई सड़क का निर्माण कर इसे लद्दाख के कोरजोक स्थित त्सोमोरीरी झील तक निकालेगा। राहत की बात है कि क्याटो से निकलने वाली सड़क के बीच मनाली-लेह मार्ग की तरह दर्जनों दर्रे नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि क्कोटो से आगे कुछ किलोमीटर रास्ता ही पहाड़ी व पथरीला है। लोसर वार्ड से जिप सदस्य संडूप टशी ने बताया कि 2011 में बीआरओ के अधिकारियों के साथ क्याटो से कोरजोक तक किए सर्वे में वह भी मौजूद थे। कहा कि यह मार्ग स्पीति घाटी को लद्दाख से जोड़ेगा।

विज्ञापन

रक्षामंत्री से मिलकर जल्द निर्माण की अपील
पिछले दिनों पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर सड़क निर्माण को जल्द शुरू करने का आग्रह किया था। रवि ठाकुर ने कहा कि इस सड़क के बनने से सेना को लद्दाख की सीमाओं तक पहुंचने में आसानी होगी और स्पीति के साथ लद्दाख में पर्यटन कारोबार और बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed