फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   kutcha house collapsed in Bilaspur's Palela, an elderly couple got injured after being buried under the rubble

Bilaspur: बिलासपुर के पलेला में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबने से बुजुर्ग दंपती घायल; सात बकरियों की मौत

Wed, 14 Aug 2024 02:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Aug 2024 02:08 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की कुमझवाड़ पंचायत के पलेला गांव में तीन मंजिला स्लेट पोश कच्चा मकान ढह गया। मलबे में बुजुर्ग पति-पत्नी दब गए। 

विज्ञापन
kutcha house collapsed in Bilaspur's Palela, an elderly couple got injured after being buried under the rubble
पलेला में कच्चा मकान ढहा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की कुमझवाड़ पंचायत के पलेला गांव में तीन मंजिला स्लेट पोश कच्चा मकान ढह गया। मलबे में बुजुर्ग पति-पत्नी दब गए। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने उन्हें समय रहते मलबे से बाहर निकाल लिया। दंपती का उपचार जिला अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। वहीं मकान की धरातल मंजिल में बांधी गई सात बकरियां मलबे में दब कर मर गईं।  मंगलवार रात को पलेला गांव के तोता राम और उनकी पत्नी बर्फी देवी अपने कच्चे मकान की तीसरी मंजिल स्थित रसोई में मौजूद थे।

विज्ञापन


अचानक मकान अंदर से भरभरा कर ढह गया। जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे दंपती को बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। मकान की धरातल मंजिल स्थित पशुशाला में सात बकरियां थीं और बीच की मंजिल में सामान रखा था, लेकिन सब मलबे में दब गया। बुधवार को तहसीलदार घुमारवीं दीनानाथ यादव, पटवारी पवन कुमार, पंचायत प्रधान रेखा ठाकुर, उपप्रधान रतन सिंह, जिला परिषद सदस्य बेली राम ने मौके का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed