फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kurukshetra University defeated LPU Punjab and became the king of Kabaddi.

Women Kabaddi Championship: एलपीयू पंजाब को हरा कुरुक्षेत्र विवि बना कबड्डी का सरताज

Thu, 12 Feb 2026 10:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Feb 2026 10:29 PM IST
सार

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय पंजाब और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी हरियाणा के बीच खेला गया। 

विज्ञापन
Kurukshetra University defeated LPU Punjab and became the king of Kabaddi.
एलपीयू पंजाब को हरा कुरुक्षेत्र विवि बना कबड्डी का सरताज। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा ने धर्मशाला में अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय पंजाब और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी हरियाणा के बीच खेला गया। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने 39-36 से मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता में देश भर से 15 टीमों ने हिस्सा लिया। इससे पहले वीरवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला दरभंगा और एलपीयू के बीच हुआ, इसमें एलयूपी की टीम जीती। दूसरा मुकाबला कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी हरियाणा और गुरु काशी विवि तलवांडी के बीच हुआ, इसमें कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी विजेता रही। सेमीफाइनल में हारने वाली गुरु काशी विश्वविद्यालय और एलएन मिथिला (दरभंगा) की टीम को कांस्य पदक और ट्रॉफी देकर से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल रहे। उनके साथ कबड्डी विश्व विजेता टीम की उपकप्तान पुष्पा राणा और डीन अकादमी प्रो. प्रदीप कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. गोपाल दास्ता, एआईयू ऑब्जर्वर डॉ. श्याम सिंह, कुलसचिव डॉ. नरेंद्र तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुनील शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि खेल धैर्य, अनुशासन और टीम भावना विकसित करता है और जीवन में हार-जीत से अधिक प्रयास का महत्व है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता जापान में प्रस्तावित एशियन गेम्स 2026 के लिए खिलाड़ियों के चयन का महत्वपूर्ण मंच भी सिद्ध होगी। पुष्पा राणा ने खिलाड़ियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और कड़ी मेहनत का संदेश देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed