फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu: polling was delayed in kullu due to EVMs technical errors

कुल्लू: ईवीएम दे गई धोखा, देरी से हुआ मतदान, लोगों को करना पड़ा एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार

Sat, 30 Oct 2021 07:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Oct 2021 07:58 PM IST
सार

  जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बनाए गए मतदान केंद्र में सुबह के समय ईवीएम जवाब दे गई। जिला के मनाली, बंजार और नग्गर के कुछ पोलिंग बूथों में भी ईवीएम ने मतदाताओं और पोलिंग पार्टियों की परेशानी बढ़ा दी।

विज्ञापन
Kullu: polling was delayed in kullu due to EVMs technical errors
ईवीएम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में शनिवार को मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही कई केंद्रों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ने धोखा दे दिया। ईवीएम खराब होने की सूचनाएं चुनाव कंट्रोल रूम को मिलती रहीं। गांव से लेकर शहरी क्षेत्रों के कई बूथों पर ईवीएम नहीं चल सकीं, जिसके चलते कुछ पोलिंग बूथों में मतदान प्रक्रिया एक से डेढ़ घंटे देरी से शुरू हो सकी। जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बनाए गए मतदान केंद्र में सुबह के समय ईवीएम जवाब दे गई। जिला के मनाली, बंजार और नग्गर के कुछ पोलिंग बूथों में भी ईवीएम ने मतदाताओं और पोलिंग पार्टियों की परेशानी बढ़ा दी।

विज्ञापन


अधिकतर ईवीएम मशीनों को पोलिंग बूथ पर ही दुरुस्त किया गया जबकि कुछ मशीनों को बदलना पड़ा। इस वजह से सुबह सात बजे शुरू होने वाली मतदान की प्रक्रिया साढ़े नौ बजे के बाद आरंभ हो पाई। मतदाता रवि, प्रकाश, ज्योति शर्मा, अतुल, पवन आदि ने कहा कि पोलिंग पार्टियों को रवाना होने से पहले मशीनों की अच्छे से जांच कर लेनी चाहिए थी। जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुछ पोलिंग बूथों पर ईवीएम की खराबी के चलते मतदान देरी से शुरू हो पाया। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद इन बूथों पर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed