{"_id":"6530c530b834b88256006f95","slug":"kullu-news-mangalsutra-snatching-case-in-bhuntar-kullu-himachal-pradesh-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर में महिला का मंगलसूत्र छीन भागा शातिर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर में महिला का मंगलसूत्र छीन भागा शातिर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Thu, 19 Oct 2023 05:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 19 Oct 2023 05:07 PM IST
सार
महिला के छीने गए मंगलसूत्र की कीमत लगभग 90,000 रुपये है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुल्लू जिले के प्रवेशद्वार भुंतर में बीते बुधवार को एक शातिर महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। महिला ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन शातिर मौके से फरार हो गया। यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
महिला के छीने गए मंगलसूत्र की कीमत लगभग 90,000 रुपये है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस थाना भुंतर में महिला हीरा देवी पत्नी जोगिंद्र, गांव चिरपण, गड़सा की शिकायत पर अब पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब शातिर की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी को भुंतर शहर में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन