{"_id":"659ce7de5fbb047e4005e2fa","slug":"kullu-news-car-fell-into-the-mound-of-teal-in-banjar-two-injured-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार के छुनार में 100 फीट गहरी गिरी कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार के छुनार में 100 फीट गहरी गिरी कार, दो घायल
Tue, 09 Jan 2024 12:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:00 PM IST
सार
कुल्लू जिले उपमंडल बंजार के तहत आने वाले टील के छुनार में सोमवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले उपमंडल बंजार के तहत आने वाले टील के छुनार में सोमवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों घायल युवक पल्दी, थाटीबीड़ क्षेत्र के हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10:00 बजे रिश्तेदारी में जा रहे व्यक्ति को लेकर टैक्सी छुनार में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 100 फीट नीचे गिरी।
विज्ञापन
इसमें सवार चालक खेमचंद 25 पुत्र मोहर सिंह गांव कोहलदी, डाकघर थाटीबीड़ और सेस राम 45 पुत्र शेर सिंह गांव गनेउली, डाकघर थाटीबीड को चोटें आईं। स्थानीय निवासी लोत राम, मोती राम, शाडू राम और मोती ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। हालांकि, अब दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने घायलों के ब्यान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन