{"_id":"651ff64aefb89a8472038465","slug":"kullu-manali-news-fire-breaks-out-in-upper-floor-of-building-in-haripur-manali-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हरिपुर में मकान की ऊपरी मंजिल, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हरिपुर में मकान की ऊपरी मंजिल, लाखों का नुकसान
Fri, 06 Oct 2023 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/हरिपुर (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/हरिपुर (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 06 Oct 2023 05:44 PM IST
सार
आग से ऊपरी मंजिल में रखा सामान, लकड़ी की फिनिशिंग, पानी की टंकियां, सोलर सिस्टम आदि को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मकान में लगी आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर स्थित हरिपुर गांव में एक मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। घटना शुक्रवार सुबह की है। हरिपुर कॉलेज के समीप मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। आग से ऊपरी मंजिल में रखा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन केंद्र मनाली और पतलीकूहल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे उमा देवी पत्नी राज कुमार निवासी गांव मनसारी के घर में आग भड़क गई। राजकुमार ने बताया कि इस दौरान घर पर उनकी पत्नी उमा देवी, बेटी, माता-पिता और भांजी मौजूद थी। उनकी भांजी ने घर की ऊपरी मंजिल पर आवाज सुनी। उसके बाद देखा तो धुआं निकल रहा था। इस बारे में मामा राज कुमार को बताया तो वह घर की ऊपरी मंजिल में गए।
विज्ञापन
आग की लपटों और धुएं को देखकर वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। साथ लगते हरिपुर कॉलेज के विद्यार्थियों, स्थानीय लोगों, अग्निशमन केंद्र मनाली और पतलीकूहल की टीमों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग से ऊपरी मंजिल में रखा सामान, लकड़ी की फिनिशिंग, पानी की टंकियां, सोलर सिस्टम आदि को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
राज कुमार ने कहा कि उन्हें लगभग 35 लाख का नुकसान हुआ है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।