फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kullu in second rank for garlic farming in himachal pradesh

हिमाचल: लहसुन उत्पादन में दूसरे स्थान पर कुल्लू, 1500 हेक्टेयर में हो रही खेती

Sun, 21 Nov 2021 08:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/खराहल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/खराहल Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Nov 2021 08:56 PM IST
सार

जिला कृषि उपनिदेशक पंजवीर ठाकुर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लहसुन की पौध बड़ी हो गई। वहां निराई करने का उचित समय है। उन्होंने कहा कि निराई के साथ नत्रजन खाद भी डालें और खाद डालने के उपरांत सिंचाई अवश्य करें।

विज्ञापन
kullu in second rank for garlic farming in himachal pradesh
लहसुन की खेती (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Flickr

विस्तार

जिला कुल्लू प्रदेश में लहसुन उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। यहां करीब 1500 हेक्टेयर भूमि पर वर्तमान में खेती हो रही है। किसान इन दिनों लहसुन की निराई करने में जुटे हैं। लहसुन निराई के लिए यह समय उपयुक्त है। लिहाजा, किसान अपने खेतों में नगदी फसल की निराई करने में व्यस्त हैं। लहसुन कुछ सालों में जिले में बड़े पैमाने पर उगाया जा रहा है। इसका उपयोग मसाले से लेकर दवा निर्माण के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ किसानों को निराई के साथ नत्रजन खाद डालने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि कुल्लू जिले में कुछ वर्षों से नगदी फसल का उत्पादन बड़े पैमाने पर हो रहा है। गत वर्ष अच्छे दाम मिलने से किसानों की आर्थिकी काफी मजबूत हुई थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि घाटी के सिंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों लहसुन की निराई जोरों से चल रही है। किसान अमित, दुनी चंद, अनूप ठाकुर, रोशन लाल, नवीन, केहर सिंह, देवराज, ज्ञान ठाकुर, बुद्धि प्रकाश, जयचंद ने कहा कि निराई के लिए समय सही है। फसल की समय पर निराई करने से इसकी गुणवत्ता और उत्पादन उम्दा होता है। उधर, जिला कृषि उपनिदेशक पंजवीर ठाकुर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लहसुन की पौध बड़ी हो गई। वहां निराई करने का उचित समय है। उन्होंने कहा कि निराई के साथ नत्रजन खाद भी डालें और खाद डालने के उपरांत सिंचाई अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन किस्मों का हो रहा अधिक उत्पादन
विशेषज्ञों का कहना है कि लहसुन की प्रमुख किस्मों में पंत लोहित, एग्रीफाउंड सफेद-जी 41, यमुना सफेद जी-1 और जी-2, जी 50, जी 282 और एग्रीफाउंड पार्वती जी-313 है। कुल्लू जिले में पार्वती जी-313 का ज्यादा उत्पादन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed