फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu: Fire in building in village of Karshaigad Panchayat 15 rooms including shop burnt to ashes

कुल्लू: 15 कमरों का मकान राख, दुकान का स्टोर भी जलकर स्वाह, लाखों का नुकसान

Sun, 30 Jan 2022 05:28 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 30 Jan 2022 05:28 PM IST
सार

शनिवार रात करीब दस बजे के आसपास आग लगी। आसपास के कई गांव के लोग मौके पर आग बुझाने को पहुंचे, लेकिन मकान लकड़ी का होने से इसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
Kullu: Fire in building in village of Karshaigad Panchayat 15 rooms including shop burnt to ashes
मकान में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू जिले के बाह्य सराज की ग्राम पंचायत करशैईगाड़ के गांव चलात्थर में ढाई मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। घटना शनिवार रात करीब दस बजे के आसपास की है। 15 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। काष्ठकुणी शैली के बने इस मकान में भड़की आग को बुझाने के लिए आसपास के गांव के लोग भी पहुंचे, लेकिन आग को नहीं बुझाया जा सका। मकान के एक कमरे में सोए चौकीदार को ग्रामीणों की मदद से बचाया गया है। 

विज्ञापन


अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान आंका गया है। बताया जा रहा है कि मकान में एक स्टोर था जिसे अधिक नुकसान हुआ है। मकान मालिक ज्ञान चंद निवासी चलात्थर का है। आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं लग पाया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। स्थानीय निवासी परसराम ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे के आसपास आग लगी। आसपास के कई गांव के लोग मौके पर आग बुझाने को पहुंचे, लेकिन मकान लकड़ी का होने से इसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यहां पहले एक दुकान हुआ करती थी लेकिन अब यहां दुकान का स्टोर है। स्टोर में खाने-पीने के सामान के अलावा कपड़ा, लोहा आदि जल गया है। उन्होंने बताया कि यहां पर चौकीदार भगत राम भी रहता था, लेकिन उसे आग की कोई भनक नहीं लगी और आग बुझाने पहुंचे ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। करशैईगाड़ पंचायत की प्रधान शारदा देवी ने कहा कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान और सामान जलकर स्वाह हो गया है। उन्होंने प्रशासन व सरकार से पीड़ित ज्ञानचंद को हरसंभव मदद देने की मांग की है। वहीं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए हैं। कहा कि पीड़ित को प्रशासन की ओर से नियमावली के तहत हरसंभव मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed