फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kullu dussehra will be celebrate from 22nd october.

कुल्लू दशहरा: 295 देवताओं को भेजा गया न्योता

Thu, 03 Sep 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 03 Sep 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
kullu dussehra will be celebrate from 22nd october.

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा इस बार 22 से 28 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। इसके लिए दशहरा उत्सव समिति की ओर से कुल्लू जिला के 295 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेज दिया गया है। दशहरा उत्सव समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त राकेश कंवर ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक 19 सितंबर को प्रस्तावित है। इससे पहले जिला स्तर पर 14 सितंबर को बैठक का आयोजन कर दशहरा उत्सव की तैयारियों के संबंध में रूपरेखा तैयार की जाएगी। डीसी ने बताया कि इस बार उत्सव के दौरान सामूहिक नाटी प्राइड ऑफ कुल्लू के अलावा पारंपरिक फैशन शो और बजंतरी प्रतियोगिता भी मुख्य आकर्षण होंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि उत्सव के दौरान आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में अधिक से अधिक देशों और प्रदेशों के सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया जा रहा है। उत्सव के दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी रेफरल ड्रा भी निकालेगी। इसमें मारुति कार, मोटरसाइकिल और स्कूटर सहित करीब तीस लाख के इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान दशहरा उत्सव की विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे सुरक्षा व्यवस्था, देवी-देवताओं के रहने और खाने, प्रदर्शनी प्लॉट आवंटन, विद्युत तथा सीवरेज-सफाई व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि देव सदन में एक म्यूजियम भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि अगर उनके पास लोक संस्कृति से संबंधित कोई पुरातन वस्तु है तो वे इन्हें इस संग्रहालय में प्रदर्शित करवा सकते हैं। ये वस्तुएं और कलाकृतियां उनके नाम के साथ ही प्रदर्शित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed