फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Dussehra: Artists from 14 countries participated in the grand cultural parade, enthralled with spectacul

कुल्लू दशहरा: भव्य सांस्कृतिक परेड में शामिल हुए 14 देशों के कलाकार, शानदार प्रस्तुतियों से बांधा समा

Wed, 25 Oct 2023 08:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Oct 2023 08:38 PM IST
सार

इस बार दशहरा में रिकॉर्ड 14 देशों के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे हैं। इस दौरान एक किलोमीटर के दायरे में देश-विदेश की संस्कृति का शानदार नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन
Kullu Dussehra: Artists from 14 countries participated in the grand cultural parade, enthralled with spectacul
दशहरे में दिखी देसी-विदेशी संस्कृति - फोटो : संवाद

विस्तार

दशहरा के इतिहास में पहली बार ढालपुर में 14 देशों से आए सांस्कृतिक दलों की कल्चरल परेड निकाली। इस परेड में विदेशी कलाकारों के साथ प्रदेश के कई राज्यों सहित सूबे के सभी जिलों के कलाकारों ने अपनी संस्कृति विरासत को पारंपरिक नृत्यों के साथ पहनावे से दिखाया गया। रथ मैदान से शुरू हुई कल्चरल परेड मालरोड, खेल मैदान और दशहरा मैदान से होकर गुजरी। परेड को देखने के लिए हजारों लोगों को हुजूम उमड़ा। देसी और विदेशी सैलानियों ने तालियों से परेड का स्वागत किया। इस पहले ढालपुर चौक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कल्चरल परेड का रिबन काट कर शुभारंभ किया। इसके बाद पहाड़ी और फिल्मी गानों के परेड मालरोड होकर निकली।

विज्ञापन

विज्ञापन


बुधवार शाम करीब 5:45 बजे परेड शुरू हुई 6:40 बजे ढालपुर चौक पर इसका समापन हुआ। परेड में मलेशिया, रूस, साउथ अफ्रीका, कजाकिस्तान, रोमानिया, वियतनाम, केन्या, श्रीलंका, ताइवान, किरगीस्तान, इराक और अमेरिका सहित 14 देशों ने भाग लिया। अमेरिका, रूस, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और केन्या के कलाकारों की डांस प्रस्तुति ने खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा तमिलनाडु, लद्दाख के कलाकारों सहित कुल्लू, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति, मंडी, किन्नौर और चंबा आदि के सांस्कृतिक दलों ने अपने जिला की समृद्ध संस्कृति को पेश कर खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वियतनाम और रोमानिया के दलों ने भी बटोरीं तालियां
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में पंजाबी गायिका सिमर कौर ने खूब धमाल मचाया। संध्या में सिमर कौर ने हिंदी और पंजाबी गानों पर दर्शकों को नचाया। इसके साथ ही वियतनाम और रोमानिया के सांस्कृतिक दल भी लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में अपनी प्रस्तुति देकर अपने देशों की संस्कृति की छठा बिखेरी। तमिलनाडु और लद्दाख के सांस्कृतिक दल ने भी दमदार प्रस्तुतियां दी। राखी गौतम और अन्य लोक कलाकारों भी कलाकेंद्र के मंच पर छाए। सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शहनाई वादक सूरजमणी की शहनाई से हुई।

सूरजमणि ने शहनाई से खूब समां बांधा। इसके बाद कुल्लू की नाटी पेश की गई। कुल्लवी नाटी का कलाकेंद्र में आए हुए दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। कुल्लू के संजय ने, शिमला के लेख राज, बिलासपुर के अक्षय, अन्नया और भुट्टी कालोनी के भूपेंद्र ठाकुर ने प्रस्तुति दी। सिरमौर के सुनील कुमार, तारा शर्मा और लाहौल-स्पीति के दल ने भी दमदार प्रस्तुति दी। मंडी के हरि सिंह ने ..लगी जातरा मंडी म्हारे, आए देउ देवी सारे गीत गाया। रेखा ठाकुर और दिनेश गुप्ता ने डांस पर प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। सैंज के अनुज और जल्लुग्रां के जीवन सिंह के साथ टीम यूएसए ने भी कार्यक्रम पेश किया। वहीं, दिन के समय प्रदर्शनी मैदान में लगाए गए अतिरिक्त मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। यहां पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और उपायुक्त आशुतोष गर्ग आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed