फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Cloudburst:16 members of my family are missing... Bakshi's tears welled up saying this

Kullu Cloudburst: मेरे परिवार के 16 लोग लापता... कहते छलक पड़े बख्शी के आंसू

Sat, 03 Aug 2024 11:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Aug 2024 11:54 AM IST
सार

समेज खड्ड में आई बाढ़ में लापता लोगों के परिजनों का दर्द कम नहीं हो रहा। लापता 36 लोगों में से शुक्रवार को एक का भी सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
Kullu Cloudburst:16 members of my family are missing... Bakshi's tears welled up saying this
बख्शी केदारटा - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला और कुल्लू की सीमा पर रामपुर में समेज खड्ड में आई बाढ़ में लापता लोगों के परिजनों का दर्द कम नहीं हो रहा। लापता 36 लोगों में से शुक्रवार को एक का भी सुराग नहीं मिला। यहां जो भी आ रहा है उसके आंसू छलक रहे हैं। ग्रामीण एक-दूसरे को ढांढ़स बंधा रहे हैं। बयां करते बख्शी केदारटा ने कहा कि मेरे परिवार से 16 लोग लापता हैं, ये कहते ही उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि घटना से तीन दिन पहले ही उन्होंने बेटी से बात की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन


उनकी बेटी का 4 साल का बेटा और 8 साल की बेटी भी लापता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा मंजर कभी नहीं देखा। अनीता ने बताया कि घटना की रात वह नींद में थी। अचानक 12:30 बजे घर हिला। बाहर आवाजें आ रही थीं। तब वह भी अपने बच्चों के साथ घर से बाहर आ गई और यहां से भागकर ऊपर मंदिर में चले गए। हमने पूरी रात वहां गुजारी। सुबह यहां आए तो कुछ नहीं बचा था। अब जीने का क्या फायदा, जब अपना कोई रहा ही नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, शिमला, मंडी और कुल्लू में बादल फटने और भारी बारिश से मानव जीवन और संपत्ति को बहुत नुकसान पहुंचा है। पैदल चलने योग्य 14 पुल, 115 घर, 23 गोशालाएं, 10 दुकानें और मछली फार्म की तीन दुकानें तबाह हो गई हैं। प्रत्येक आपदा प्रभावित परिवार को प्रदेश सरकार भोजन, रसोई गैस, कंबल और गैस चूल्हे जैसी मूलभूत वस्तुएं निशुल्क देगी। पीड़ितों से मिलकर उन्हें राशन के लिए 50 हजार की मदद और तीन महीने के लिए प्रतिमाह 5,000 हजार रुपये आवास किराया देने की बात की। सीएम ने आपदा प्रभावितों को तत्काल राहत पैकेज देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed