{"_id":"5eea027f8ebc3e42b2400759","slug":"kullu-and-lahaul-spiti-people-anger-towards-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों की शहादत पर कुल्लू-लाहौल में चीन के प्रति गुस्सा, कहा- सबक सिखाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों की शहादत पर कुल्लू-लाहौल में चीन के प्रति गुस्सा, कहा- सबक सिखाए सरकार
Wed, 17 Jun 2020 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 17 Jun 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएसी पर भारत और चीन के जवानों के बीच हुई खूनी झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने से कुल्लू व लाहौल-स्पीति के लोगों में चीन के प्रति भारी रोष है। सोशल मीडिया पर लोग चीन की इस हरकत को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग धोखेबाज चीन को सबक सिखाने की बात भी कह रहे हैं। कुछ लोग चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारत-चीन की तनातनी के बीच लाहौल-स्पीति व कुल्लू जिले के लोगों में डर का माहौल है। मंगलवार रात को लड़ाकू विमानों के लद्दाख पहुंचने के बाद कुल्लू, लाहौल के लोग चैन की नींद नहीं हो पाए। अभी तक स्थिति सामान्य नहीं बनी हुई है। ऐसे में लोग एलओसी से जुड़ी हुई खबरों पर नजरें बनाए हैं। सेउगी वार्ड से बीडीसी सदस्य हेम राज शर्मा ने कहा कि चीन ने इससे पहले भी कई ऐसी हरकतें करने की कोशिश की है। इस बार उसे मुंह की खानी पड़ेगी। चीन को इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
विज्ञापन
लगघाटी के गुरदयाल शर्मा ने कहा कि देश के 20 जवानों ने शहादत पाई है। इन जवानों की शहादत को बेकार जाने नहीं दिया जाएगा। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक गौतम कश्यप ने कहा कि चीनी सामान का पूर्णता बहिष्कार किया जाना चाहिए। इसके लिए मंच लोगों को भी जागरूक करेगा। पार्वती घाटी के छापे राम नेगी ने कहा कि चीन की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जवानों की शहादत का बदला लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी दिनभर एलओसी पर भारत-चीन के बीच तनातनी की खबरें चर्चा में रहीं।
विज्ञापन