फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kuldeep singh Pathania took charge, said that it would be better if the matter of the bank remains in the bank

Kangra News: कुलदीप पठानिया ने संभाला पदभार, बोले- बैंक की बात बैंक में ही रहे तो अच्छा रहेगा

Mon, 16 Jan 2023 07:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Jan 2023 07:51 PM IST
सार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने कहा कि वह 24 वर्षों के बाद चेयरमैन की कुर्सी पर पहुंचे हैं। बैंक की बात बैंक में ही रहे तो अच्छा रहेगा। उनका प्रयास रहेगा कि बैंक के बाहर जो चर्चाएं हैं, उन सब पर विराम लगे। 

विज्ञापन
Kuldeep singh Pathania took charge, said that it would be better if the matter of the bank remains in the bank
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया । - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने कहा कि वह 24 वर्षों के बाद चेयरमैन की कुर्सी पर पहुंचे हैं। बैंक की बात बैंक में ही रहे तो अच्छा रहेगा। उनका प्रयास रहेगा कि बैंक के बाहर जो चर्चाएं हैं, उन सब पर विराम लगे। सभी कर्मचारी एक परिवार की तरह मिलकर काम करें। सोमवार को केसीसी बैंक के नए चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने कार्यभार संभाल लिया। धर्मशाला पहुंचने पर बैंक के प्रबंधक निदेशक, महाप्रबंधक और निदेशकों सहित बैंक के कर्मचारियों ने नवनियुक्त चेयरमैन का गर्मजोशी से स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में पठानिया ने कहा कि बैंक को बुलंदियों पर पहुंचाएंगे। 1969 से पहले बैंक नहीं होते थे तो उस समय यह बैंक ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को संभालता था।

विज्ञापन


कहा कि नोटबंदी के दौरान राष्ट्रीय बैंकों के हाथ खड़े हो गए थे। उस दौरान भी केसीसी बैंक ने उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने का कार्य किया। कहा कि फील्ड में कार्य करने वाले कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसी भी कर्मचारी और अधिकारी को तबादले से डरने की जरूरत नहीं है। जरूरत के मुताबिक ही स्थानांतरण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पहले भी बैंक में निदेशक और वाइस चेयरमैन के पद पर रह चुके हैं। उन्हें बैंक की कार्यप्रणाली का अनुभव है। केसीसी बैंक सहकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैंक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed