आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार नाकाम: कुलदीप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बारे में सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार को पहले चेता दिया था। लेकिन, सरकार इस हमले को रोकने में नाकाम ही रही।
अब सरकार आतंकी हमले के बहाने फायदा लेने का मन बना रही है। चंबा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सेना की ओर से की गई कार्रवाई पर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री की आर्थिक नीतियों के कारण बेरोजगारी की दर बढ़ी है।
ऐसा लग रहा है कि देश को अड़ानी और अंबानी चला रहे हैं। सांसद शांता कुमार पूरी तरह से लोगों से कटे रहे। शांता कुमार पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वे लोस चुनाव नहीं लडे़ंगे। अब धीरे-धीरे उनका मन चुनाव लड़ने का बन रहा है।
जीतने की क्षमता वाले को मिलेगी टिकट
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद स्पष्ट निर्देश दिए कि हिमाचल में कांग्रेस को एकजुट करना है। उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया। अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर चुके हैं। उन्हें प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा का समर्थन है।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ देख राठौर नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर की पीठ थपथपा गए। राठौर ने कहा कि लोस चुनावों में पुराने लोगों को नहीं बल्कि जीतने की क्षमता रखने वालों को ही टिकट दी जाएगी।