{"_id":"5ce68c63bdec220715068f6d","slug":"kuldeep-rathore-statement-over-lok-sabha-chunav-2019-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की हार पर दोषारोपणन न करें कांग्रेस नेता: राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की हार पर दोषारोपणन न करें कांग्रेस नेता: राठौर
Thu, 23 May 2019 05:57 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 May 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस की हार के लिए नेता किसी पर दोषारोपण न करें। जिस तरीके से पार्टी की जीत साझा प्रयास होता है, वैसे ही हार किसी एक नेता पर नहीं थोपी जा सकती।
विज्ञापन
राजनीति में जीत और हार एक सिक्के के दो पहलू हैं। पूर्व में कांग्रेस दस साल तक सत्ता पर रही है तो आज एनडीए की जीत हुई है। सत्ता पर हमेशा के लिए कोई काबिज नहीं रहता। भाजपा ने लोगों को भ्रमित कर लोकसभा चुनाव जीता है।
विज्ञापन
राठौर ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की चारों लोकसभा सीटों पर करारी हार को लेकर कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस पर परिवार का आरोप लगाते रहे हैं। अब व्यक्ति विशेष के रूप में मोदी के नाम पर आरएसएस ने चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भारी वोटों से क्यों हारी, इसे लेकर राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर विश्लेषण किया जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस को निचले स्तर पर मजबूत किया जाएगा और संगठन के पदाधिकारियों को सक्रिय किया जाएगा।
अंतिम क्षणों में पुलवामा और बालाकोट हमलों का लाभ मोदी को मिला है। पार्टी नेताओं को एकजुट रहने की जरूरत है, तभी हम भाजपा का कड़ा मुकाबला कर पाएंगे और विपक्ष की अहम भूमिका भी निभा सकेंगे।