फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kuldeep rathore statement over BJP state president election

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तय हो गया था तो चुनाव का प्रपंच क्यों: राठौर

Fri, 17 Jan 2020 07:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jan 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
kuldeep rathore statement over BJP state president election
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर डॉ. राजीव बिंदल का नाम पहले ही तय था। यही कारण है कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया था। जब पहले ही प्रदेशाध्यक्ष तय हो गया था तो चुनाव का प्रपंच क्यों किया? प्रदेश की बहुमूल्य संपत्तियां बेचने के प्रयास हुए तो प्रदेश में प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस की सेव हिमाचल मुहिम आगे बढ़ाई जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत करवाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। 30 जनवरी को नाहन में कांग्रेस अभियान चलाएगी। 

विज्ञापन


राठौर ने राजीव भवन शिमला में प्रेस सम्मेलन में कहा कि इस वर्ष अंत तक पंचायत चुनाव होने हैं। कांग्रेस पंचायत चुनाव के लिए कमर कसेगी और पार्टी कार्यकर्ता पंचायतों में जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत करवाएंगे। कहा कि सरकारी भर्तियों में घोटाले सामने आ रहे हैं। पुलिस भर्ती से जुड़े मामले में कई आरोपी जेल में हैं। पटवारी भर्ती की जांच सीबीआई से करवाने के आदेश उच्च न्यायालय ने दिए हैं। प्रदेश में नशा, वन, खनन, ठेकेदारी, शराब व ट्रांसफर माफिया सक्रिय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार माफिया को संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में चिट्टा माफिया ग्रामीण क्षेत्रों तक अपने पांव पसार चुका है। बड़े माफिया पर शिकंजा नहीं कसा गया। कहा कि दवाओं के सैंपल फेल हो रहे हैं। डिपुओं में मार्केट से मंहगे दाम पर प्याज मिल रहा है। उचित मूल्य की दुकानों में कई खाद्य वस्तुएं नहीं मिल रही हैं। धारा-118 का उल्लंघन सहन नहीं होगा। उनका  एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। संगठन की मजबूती के लिए वह सभी वरिष्ठ नेताओं को एकजुट करने में सफल रहे हैं। सभी नेताओं को पूरा सहयोग उन्हें मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed