{"_id":"5c90feecbdec2213f52b7803","slug":"kuldeep-rathore-complaint-of-code-of-conduct-violation-found-baseless","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराधार निकली राठौर की शिकायत, मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराधार निकली राठौर की शिकायत, मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजी रिपोर्ट
Tue, 19 Mar 2019 08:08 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Mar 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की शिकायत सहित अन्य तीन शिकायतों की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। राठौर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का सरकारी कर्मचारियों द्वारा गुणगान करने संबंधी आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से इसकी तफ्तीश करने संबंधी शिकायत की थी।
विज्ञापन
जांच में राठौर के आरोप निराधार पाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी चंबा हरिकेश मीणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस संदर्भ में मुख्य चुनाव आयुक्त को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
उधर, कबायली क्षेत्र पांगी से आरटीआई के अध्यक्ष द्वारा दो सरकारी कर्मचारियों द्वारा सरकारी योजनाओं का गुणगान करने संबंधी शिकायत की थी। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ लिए जाने संबंधी एक अन्य शिकायत भी पहुंची थी।
विज्ञापन
इन सभी शिकायतों की जिला निर्वाचन आयोग द्वारा गहनता से तफ्तीश करने का जिम्मा संबंधित परिक्षेत्र के एसडीएम को सौंपा गया। एसडीएम द्वारा तफ्तीश के बाद शिकायतों को निराधार पाया गया है।