{"_id":"6839ae74746b887283003fab","slug":"kotshera-colleges-portal-will-open-on-june-1-shimla-news-c-19-sml1001-543154-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कोटशेरा कॉलेज का एक जून को खुलेगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कोटशेरा कॉलेज का एक जून को खुलेगा पोर्टल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए शुरू होगी प्रक्रिया, राजनीति विज्ञान और इतिहास में भरी जाएगी मेजर विषय की 180-180 सीटें
बीकॉम प्रथम वर्ष में भी 180 सीटें भरी जाएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में एक जून से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। कॉलेज में छात्रों की मांग को देखते हुए इस बार कला संकाय में राजनीति विज्ञान और इतिहास विषय की सीटें बढ़ाई गई हैं। दोनों विषयों में 180-180 सीटें रखी हैं।
कॉलेज में पढ़ाए जा रहे बीए, बीएससी, बीकॉम कोर्स के लिए दाखिल होंगे। कॉलेज ने नए सत्र में प्रवेश के लिए प्रोस्पेक्ट्स तैयार कर लिया है। कॉलेज के बीकॉम डिग्री कोर्स के पहले सेमेस्टर में 180 सीटें भरी जाएंगी जबकि इंग्लिश ऑनर्स में 15 सीटें भरी जाएंगी। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. गोपाल चौहान ने बताया कि एक जून को कॉलेज का नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का प्रोस्पेक्ट्स वेबसाइट gccm.ac.in पर अपलोड कर दिया जाएगा। हर विषय की उपलब्ध सीटों और प्रवेश की प्रक्रिया से संबंधित हर तरह की जानकारी छात्रों को उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने बताया कि एक जून से यूजी प्रथम वर्ष के लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कॉलेज में संचालित किए जा रहे बीसीए कोर्स की सीटें 80 की गईं हैं। इसमें 40 सब्सिडाइज्ड और 40 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें हैं। पीजीडीसीए कोर्स में बीस सब्सिडाइज्ड और बीस नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें हैं।
किस विषय की कितनी सीटें
कोटशेरा कॉलेज में समाज शास्त्र की 80, हिंदी की 120, भूगोल, लोक प्रशासन की 80-80 सीटें, इंग्लिश की 120, शारीरिक शिक्षा, टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट की 80 सीटें, मैथेमेटिक्स, दर्शन शास्त्र, संस्कृत, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल की 20-20 सीटें भरी जानी हैं। बीएससी में मेजर विषय के रूप में कैमिस्ट्री में 40, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स में 60-60, बॉटनी और जूलॉजी में 30-30 और कंप्यूटर साइंस में 40 सीटों के लिए प्रवेश दिया जाएगा।